{"_id":"6a85c72f69e2f78cb30e801f","slug":"land-worth-48-crore-cleared-of-encroachment-noida-news-c-23-1-lko1064-103606-2026-08-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: अतिक्रमणमुक्त कराई 48 करोड़ की जमीन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: अतिक्रमणमुक्त कराई 48 करोड़ की जमीन
विज्ञापन
ग्रेटर नोएडा। बिलासपुर में अतिक्रमण पर ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण ने चलाया बुल्डोजर। स्रोत प्राधिक
24 हजार वर्ग मीटर जमीन पर बाउंड्री बनाकर प्लॉटिंग कर रहे थे आरोपी
माई सिटी रिपोर्टर
ग्रेटर नोएडा। ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण ने बुधवार को बिलासपुर में अतिक्रमण के खिलाफ अभियायन चलाया। इस दौरान 48 करोड़ रुपये की जमीन कब्जा मुक्त कराई गई। यहां 24 हजार वर्गमीटर जमीन पर चहारदीवारी कर प्लॉटिंग कर बेची जा रही थी।
एसीईओ सुमित यादव ने कहा है कि कालोनाइजर अधिसूचित एरिया में अवैध प्लॉटिंग करने की कोशिश कर रहे थे। ग्रेटर नोएडा के अधिसूचित क्षेत्र में किसी को अवैध निर्माण करने की इजाजत नहीं है। ग्रेटर नोएडा में कहीं भी जमीन खरीदने से पहले प्राधिकरण से संपर्क कर पूरी जानकारी जरूर प्राप्त कर लें।
जीएम प्रोजेक्ट एके सिंह ने बताया कि बिलासपुर के खसरा संख्या 1554 की जमीन पर काॅलोनाइजर अवैध निर्माण कर कब्जा जमाने की कोशिश कर रहे थे। प्राधिकरण की तरफ से नोटिस जारी की गई, लेकिन अतिक्रमण नहीं हटाया गया। इसके बाद परियोजना विभाग केे वरिष्ठ प्रबंधक नागेंद्र सिंह के नेतृत्व में वर्क सर्किल-8 की टीम ने अवैध निर्माण को ध्वस्त किया।