फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Land acquisition process started for state's first logistics hub

ग्रेटर नोएडा: प्रदेश के पहले लाॅजिस्टिक हब के लिए जमीन अधिग्रहण प्रकिया शुरू, यीडा ने अलीगढ़ भेजा प्रस्ताव

Fri, 17 Mar 2023 09:33 AM IST
नोएडा ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, ग्रेटर नोएडा
अमर उजाला नेटवर्क, ग्रेटर नोएडा Published by: नोएडा ब्यूरो Updated Fri, 17 Mar 2023 09:33 AM IST
सार

पहले चरण के लिए जमीन अधिग्रहण को बोर्ड बैठक में 364 एकड़ भूमि के अधिग्रहण को हरी झंडी मिल गई थी। अब इसके अधिग्रहण प्रक्रिया के संबंध में अलीगढ़ प्रशासन को प्रस्ताव भेज दिया है।

विज्ञापन
Land acquisition process started for state's first logistics hub
Yamuna Authority - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

नोएडा एयरपोर्ट के पास टप्पल-बाजना में मल्टीमॉडल लॉजिस्टिक हब के लिए जमीन अधिग्रहण की प्रक्रिया शुरू हो गई है। यमुना प्राधिकरण (यीडा) ने अलीगढ़ प्रशासन को 364 एकड़ जमीन अधिग्रहण का प्रस्ताव भेजा है। प्रदेश के पहले मल्टीमॉडल लॉजिस्टिक हब पर 3500 करोड़ रुपये खर्च होंगे। इसमें हजारों करोड़ का निवेश होगा। साथ ही बड़ी तादाद में लोगों को रोजगार भी मिलेगा।

विज्ञापन


यीडा के सीईओ डॉ. अरुणवीर सिंह ने बताया कि टप्पल के स्यौरोल और आसपास के गांव में लॉजिस्टिक हब में वेयरहाउसिंग (स्टोरेज के लिए), कंटेनर यार्ड और रेल जोन बनाए जाएंगे। इसमें 10 हेक्टेयर क्षेत्र में व्यावसायिक, 12 हेक्टेयर में संस्थागत और 24 हेक्टेयर आवासीय योजना विकसित की जाएगी।
विज्ञापन


इस पर करीब 3500 करोड़ रुपये खर्च होंगे। इसे तीन चरणों में पूरा किया जाएगा। पीपीपी मॉडल पर इसके निर्माण के लिए परियोजना का टेंडर निकालने की योजना तैयार की जा रही है। पूरी परियोजना को करीब 950 हेक्टेयर में विकसित किया जाना है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पहले चरण के लिए जमीन अधिग्रहण को बोर्ड बैठक में 364 एकड़ भूमि के अधिग्रहण को हरी झंडी मिल गई थी। अब इसके अधिग्रहण प्रक्रिया के संबंध में अलीगढ़ प्रशासन को प्रस्ताव भेज दिया है। गौरतलब है कि उक्त जमीन को टप्पल नगर पंचायत में शामिल कर दिया गया था। जिसे बाद में निरस्त कराकर यीडा में उक्त भूमि को मर्ज किया गया।


मल्टीमॉडल लॉजिस्टिक पार्क में यह होंगे नियम लागू
यीडा विकासकर्ता कंपनी को 45 साल के लिए लाइसेंस देगी। जमीन देने के बाद सभी कार्य संबंधित विकासकर्ता काम करेगी। वेयरहाउस बेचने का भी काम भी कंपनी के जिम्मे होगा। प्राधिकरण को प्रतिवर्ष 10 करोड़ लाइसेंस फीस मिलेगी। जिसमें हर साल पांच फीसदी की बढ़ोतरी होगी। लाभ में पहले साल साढे़ 10 फीसदी की हिस्सेदारी रहेगी। यमुना प्राधिकरण विकासकर्ता कंपनी को जमीन उपलब्ध कराएगा और उसका भुगतान भी स्वयं करेगा। जबकि प्रतिवर्ष फीस और लाभ में हिस्सेदारी से करीब 16 साल में ही जमीन की कीमत को प्राप्त करेगा। उसके बाद जो हिस्सेदारी आएगी वह प्राधिकरण की आय में शामिल हो जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed