फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Laborer died after falling from a height of 40 feet

Noida News: 40 फीट की ऊंचाई से गिरे मजदूर की मौत

Fri, 05 Apr 2024 09:06 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 05 Apr 2024 09:06 PM IST
विज्ञापन
Laborer died after falling from a height of 40 feet
- निर्माणाधीन इमारत में शटरिंग लगाते वक्त हुआ हादसा, ठेकेदार पर रिपोर्ट दर्ज
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

दादरी। ईकोटेक-2 में निर्माणाधीन इमारत में शटरिंग लगा रहा मजदूर 40 फीट की ऊंचाई से गिरने पर गंभीर रूप से घायल हो गया। मूलरूप से इटावा के नागरिया निवासी मनोज उर्फ विपिन तिवारी को अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां उपचार के दौरान उसने दम तोड़ दिया। ठेकेदार के खिलाफ घटना की दर्ज कर पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।


पुलिस ने बताया कि 31 मार्च को शटरिंग का काम करने के दौरान करीब 40 फीट की ऊंचाई से गिरे मनोज को गंभीर चोट लगी थी। हादसे की सूचना मनोज के परिजन अलकेश को दी गई। घायल मनोज को शारदा अस्पताल ले जाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद वहां से दिल्ली के लोकनायक अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया। बृहस्पतिवार को अस्पताल में भर्ती मनोज ने दम तोड़ दिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। अलकेश की तहरीर पर ठेकेदार आलम खान के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। आरोप है कि ठेकेदार आलम खान के पास काम करने के दौरान मनोज ने सुरक्षा उपकरण की मांग की थी। ठेकेदार की ओर से सुरक्षा उपकरण उपलब्ध नहीं कराए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed