फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Kovishield Vaccine shortage in the district

जिले में वैक्सीन की किल्लत, आज नहीं लगेगी कोविशील्ड

Tue, 29 Jun 2021 01:13 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 29 Jun 2021 01:13 AM IST
विज्ञापन
Kovishield Vaccine shortage in the district
नोएडा। वैक्सीन के लिए सोमवार को सरकारी केंद्रों पर अफरातफरी का माहौल रहा। वहीं मंगलवार (आज) को सरकारी केंद्रों पर कोविशील्ड का टीका नहीं लगाने का फैसला लिया गया है। जबकि कोवाक्सिन पूर्व निर्धारित स्लॉट के अनुसार लगेगी। इसका कारण जिले में कोविशील्ड की कमी को माना जा रहा है।
विज्ञापन

सोमवार को स्वास्थ्य विभाग के पास वैक्सीन की 9 हजार डोज थी, जिन्हें विभिन्न अस्पतालों में बांट दिया गया। जिससे सरकारी अस्पतालों में टीकाकरण की प्रक्रिया पूरी हो सकी थी। हालांकि अधिकतर केंद्रों पर उपलब्ध डोज से अधिक लोगों के पहुंचने की वजह से सैकड़ों लोगों को बिना टीकाकरण मायूस लौटना पड़ा। जिला अस्पताल सहित कुछ केंद्रों पर तनावपूर्ण स्थितियां नजर आईं। देर शाम तक स्वास्थ्य विभाग को पर्याप्त वैक्सीन प्राप्त नहीं हुई तो मंगलवार के कोविशील्ड के सभी स्लॉट स्थगित कर दिए। मंगलवार को जिन्हें कोविशील्ड का स्लॉट मिला था अब उन्हें 5 जुलाई को टीका लगेगा। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. दीपक ओहरी ने बताया कि एक दिन के लिए कोविशील्ड टीके नहीं लगाए जाएंगे। वैक्सीन की कमी होने के कारण यह निर्णय लिया गया है। इसके बाद नियमित रूप से टीकाकरण चलता रहेगा। नियर टू होम अभियान पहली जुलाई से शुरू होगा। उसके लिए 30 जून को एक लाख से अधिक खुराक मिलने की संभावना है।
विज्ञापन

जिला अस्पताल में फिलहाल बिना स्लॉट टीका नहीं
वैक्सीन की किल्लत को देखते हुए जिला अस्पताल में कोविन एप पर रजिस्ट्रेशन और बिना स्लॉट बुक कराए आने वालों को 30 जून तक टीका नहीं लगाया जाएगा। अस्पताल प्रबंधन ने इस संबंध में नोटिस भी चस्पा कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

हजारों लोग और अभियान पर पड़ेगा असर
जिले में सरकारी केंद्रों पर हर दिन 10 हजार से अधिक लोगों को टीका लगाया जाता है। इनमें से करीब 90 प्रतिशत को कोविशील्ड की डोज दी जाती है। मंगलवार को सरकारी केंद्रों पर कोविशील्ड का टीका नहीं लगने से हजारों लोग प्रभावित होंगे। सरकारी अस्पतालों में सैकड़ों लोग ऑन स्पॉट पंजीकरण कराकर टीका लगवाने भी आते हैं, जिसमें बुजुर्ग एवं आर्थिक रूप से कमजोर लोगों की संख्या अधिक रहती है। उन्हें भी परेशान होना पड़ेगा। सिर्फ कोवाक्सिन की डोज लगने से टीकाकरण का आंकड़ा भी बेहद सीमित रहेगा। ऐसे में टीकाकरण अभियान पर बड़ा असर पडे़गा। टीकाकरण का प्रतिशत भी घट जाएगा।
कैसे चलेगा नियर टू होम अभियान
एक जुलाई से जिले में नियर टू होम अभियान की शुरुआत होगी। जिसके लिए सोमवार से जागरूकता अभियान शुरू हो चुका है। इससे पहले वैक्सीन की कमी होने से अभियान की सफलता पर सवाल उठने लगे हैं। हालांकि स्वास्थ्य विभाग का दावा है कि नियर टू होम अभियान के लिए जरूरी वैक्सीन समय से मिल जाएंगी। इस अभियान के लिए अलग-अलग क्लस्टर बनाए गए हैं। जिससे अधिक से अधिक लोगों को इसमें शामिल किया जा सके। विभाग का दावा है कि अभियान निर्धारित तिथि के अनुसार ही चलेगा।

40 प्रतिशत कम हुआ टीकाकरण
सोमवार को दिनभर में 9175 लोगों को ही टीका लगाया गया। जबकि इससे पहले हर दिन 15 हजार से अधिक लोगों को टीका लगाया जा रहा था। ऐसे में टीकाकरण करीब 40 प्रतिशत कम हुआ। वैक्सीन की कमी के कारण सभी सरकारी केंद्रों में टीकाकरण प्रभावित रहा। कई निजी अस्पतालों में भी टीके की किल्लत रही। सोमवार को 18-44 आयुवर्ग के 6466 लोगों ने पहली डोज लगवाई। जबकि 390 को दूसरी डोज मिली। 45-59 आयुवर्ग में 850 ने पहली ओर 997 ने दूसरी डोज ली। 60 से अधिक आयु वर्ग के 138 ने पहली और 313 ने दूसरी बार टीकाकरण करवाया। 21 स्वास्थ्यकर्मियों और फ्रंटलाइन वर्करों को भी टीके की दूसरी डोज दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed