{"_id":"65f2f8e96c431b32dd094a90","slug":"korean-elderly-woman-missing-from-igi-airport-recovered-noida-news-c-340-1-del1011-42461-2024-03-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: आईजीआई एयरपोर्ट से लापता कोरियाई बुजुर्ग महिला बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: आईजीआई एयरपोर्ट से लापता कोरियाई बुजुर्ग महिला बरामद
विज्ञापन
-एयरपोर्ट से एक माह पूर्व संदिग्ध परिस्थितियों में हो गई थी लापता
-पुलिस ने नई दिल्ली रेलवे स्टेशन के पास से किया सकुशल बरामद
-250 सीसीटीवी कैमरों की जांच के बाद महिला तक पहुंची पुलिस
-- -- -- -- -- -- -- -
-स्वास्थ्य संबंधी दिक्कत के बाद महिला एयरपोर्ट से निकल गई थी
-स्वास्थ्य जांच में पता चला कि मानसिक रूप से बीमार थी पीड़िता
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। दिल्ली की इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा से 70 साल की कोरियाई बुजुर्ग महिला संदिग्ध हालात में गायब हो गई। एक माह बाद दूतावास से मिली शिकायत के बाद आईजीआई एयरपोर्ट थाना पुलिस ने हवाई अड्डे से लेकर मेट्रो स्टेशनों पर लगे सैकड़ों सीसीटीवी कैमरे की छानबीन शुरू की और शिकायत मिलने के मात्र 24 घंटे बाद महिला को नई दिल्ली रेलवे स्टेशन के पास से सकुशल बरामद कर लिया। शुरुआती जांच में पता चला कि स्वास्थ्य को लेकर आई कुछ दिक्कत की वजह से वह हवाई अड्डा से निकल गई थी। पुलिस ने डॉक्टरी जांच के बाद महिला को दूतावास के जरिए परिवार के हवाले कर दिया है। महिला की पहचान किम गैप जा के रूप में हुई है।
पुलिस अधिकारी ने बताया कि 12 मार्च को कोरिया गणराज्य के दूतावास की ओर से 70 साल की कोरियाई महिला के आईजीआई हवाई अड्डा से लापता होने की शिकायत मिली। बताया गया कि महिला अपने परिवार के साथ जनवरी 2024 में भारत आई थी। 10 फरवरी को वापस जाने के दौरान महिला हवाई अड्डे से गायब हो गई। आईजीआई एयरपोर्ट थाना पुलिस ने गुमशुदगी का मामला दर्ज कर लिया। थाना प्रभारी विजेंदर राणा के नेतृत्व में एक टीम गठित की गई। पुलिस ने महिला के गायब होने वाले दिन से एयरपोर्ट व उसके आस पास लगे 250 सीसीटीवी कैमरे की जांच की। साथ ही कैब चालकों से महिला के बारे से पूछताछ की। फुटेज में महिला 20 फरवरी को टर्मिनल तीन मेट्रो स्टेशन की ओर जाती हुई दिखाई दे रही थी।
इसके बाद पुलिस ने मेट्रो स्टेशन के सभी कैमरों की जांच की। कैमरों में महिला मेट्रो स्टेशन के वेटिंग एरिया में बैठी नजर आईं। वह काफी देर तक वहीं बैठी रही। फिर वह नई दिल्ली की ओर जाने वाली मेट्रो ट्रेन में सवार हो गईं। इसके बाद पुलिस ने दिल्ली एयरोसिटी, धौला कुआं, शिवाजी स्टेडियम और नई दिल्ली मेट्रो स्टेशनों पर लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच की। फुटेज में लापता महिला को नई दिल्ली रेलवे मेट्रो स्टेशन पर उतरते हुए देखा गया। पुलिस की टीम नई दिल्ली मेट्रो स्टेशन के आसपास के इलाके की तलाशी ली। आसपास के अस्पतालों, पुलिस स्टेशनों में पूछताछ की गई लेकिन महिला का कोई सुराग नहीं मिला। पुलिस ने इस दौरान ऑटो चालकों से पूछताछ की। एक ऑटो चालक ने महिला को कुछ दिन पहले इसी इलाके में घूमते हुए देखने का दावा किया।
विज्ञापन
उसके बाद पुलिस टीम ने इस इलाके में सड़क किनारे फेरी लगाने वालों, ऑटो स्टैंड, टैक्सी स्टैंड, आसपास के होटलों में भी जांच की। पुलिस टीम लगातार सड़क किनारे मौजूद लोगों से पूछताछ करते हुए महिला को नई दिल्ली रेलवे स्टेशन के पास से सकुशल बरामद कर लिया। महिला की मेडिकल जांच करवाने के बाद बाद पुलिस ने महिला को कोरिया के दूतावास के अधिकारियों और उसके परिवार के सदस्यों के हवाले कर दिया। शुरुआती जांच में पता चला कि महिला मानसिक रूप से बीमार होने की वजह से आईजीआई से लापता हो गई।