फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   kisan andolan

पंचायत

Mon, 28 Jun 2021 08:21 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 28 Jun 2021 08:21 PM IST
विज्ञापन
kisan andolan
पुन्हाना। खंड पुन्हाना स्थित हरियाणा-राजस्थान की सुनहेड़ा बोर्डर पर सोमवार को किसान-मजदूर एकता, हिन्दू-मुस्लिम भाईचारा, शांति व एकता को मजबूत बनाने के मकसद से सम्मेलन का आयोजन किया गया। इसमें हरियाणा, राजस्थान, उत्तर प्रदेश, पंजाब से हजारों शीर्ष किसान नेताओं ने हिस्सा लिया। राष्ट्रीय समन्वय समिति के सदस्य एंव स्वराज इंडिया पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष योगेंद्र यादव ने कहा कि मेवात में कुछ ताकतें आपसी भाईचारे को तोड़ने की कोशिश कर रही है। जिन्हें सफल नहीं होने दिया जाएगा। किसान पिछले आठ महीने से तीन कृषि बिलों को वापिस लेने की मांग कर रहे हैं लेकिन सरकार की हठधर्मी के चलते इसे वापिस नहीं लिया जा रहा है। अब देश में भाजपा को हराने के प्रचार किए जाएंगे।
विज्ञापन

भारतीय किसान यूनियन के प्रदेश अध्यक्ष गुरनाम चडूनी ने कहा कि भाजपा राज में 97 फीसदी लोगों की आमदनी घटी जबकि उद्योगपतियों की आमदनी बढ़ी है। उन्होंने मेवात के लोगों से अपील करते हुए कहा कि जाति-धर्म को भूल कर किसान आंदोलन को सहयोग करें। अखिल भारतीय किसान सभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अशोक धावले ने कहा कि आज देश आर्थिक संकट से गुजर रहा है। किसान आंदोलन की वजह से देश का हिन्दू, मुस्लिम, सिख, इसाई आज एक मंच पर है। उस ताकत को सरकार तोड़ना चाहती है।
विज्ञापन

सम्मेलन का आयोजन संयुक्त किसान मोर्चा के बैनर तले मेवाती किसान मोर्चा ने किया। अध्यक्षता कामरेड डॉ दर्शनपाल ने की। किसान मोर्चा की राष्ट्रीय समन्वय समिति के सदस्य योगेंद्र यादव, भारतीय किसान यूनियन के प्रदेश अध्यक्ष गुरनाम सिंह चढूनी, अखिल भारतीय किसान सभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अशोक धावले सहित काफी किसान नेता पहुंचे। अप्रिय घटना से निपटने के लिए हरियाणा और राजस्थान के पुलिस अधिकारी भारी पुलिस बल के साथ तैनात रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस का रहा भारी बंदोबस्त
किसान सम्मेलन को देखते हुऐ हरियाणा और राजस्थान की पुलिस अर्लट रही। पुन्हाना के नायब तहसीलदार कंवर पाल, पुन्हाना थाना प्रभारी, बिछौर थाना प्रभारी के अलावा राजस्थान के कामा उपमंडल के डीएसपी और जुरहेड़ा थाना प्रभारी सहित भारी पुलिस मौके पर मौजूद रहा।
महिलाओं की रही भागेदारी
पंचायत और सम्मेलन में अक्सर मेवात की महिलाएं नहीं जाती लेकिन किसान-मजदूर भाईचारा सम्मेलन में इलाके की काफी महिलाओं ने भाग लिया। सम्मेलन में पहुंची महिला मोहम्मदी बेगम, सायरा का कहना है कि अब मेवात की महिलाएं किसी से पीछे नहीं है। वे किसान आंदोलन में बढ़-चढ़ कर भाग लेंगी।

पंचायत में ये किसान नेता पहुंचे
भारतीय किसान सभा के राज्य उपाध्यक्ष कामरेड इंदरजीत सिंह, अशोक धावले, पूर्व एम एल ए केरला कृष्ण प्रशाद , सीटू के राज्य उपाध्यक्ष कामरेड सतवीर, सुधेश गोयत, सत्यवान, अभिमन्यु पलवल, अरशद खान अधिवक्ता नीमका मौलाना अरशद मीलखेडला, सरफूदीन मेवाती, मुबारिक उमर पाडला, इंजिनियर रफसन जानी, मास्टर रहीश आदि किसान नेता और युवा किसान मौजूद रहे।
फोटो-किसान-मजदूर भाईचारा सम्मेलन में स्टेज पर बेठे किसान नेता
फोटो-किसान-मजदूर भाईचारा सम्मेलन में मौजूद किसान
फोटो- किसान-मजदूर भाईचारा सम्मेलन में मौजूद महिला किसान
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed