फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Kingpin Russell had earlier donated his kidney.

Noida News: सरगना रसेल ने पहले अपनी किडनी दान की थी

Thu, 11 Jul 2024 10:32 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 11 Jul 2024 10:32 PM IST
विज्ञापन
Kingpin Russell had earlier donated his kidney.
तासीन के ब्लैकलिस्ट होने के बाद गिरोह को रसेल ने संभाला था
विज्ञापन

फर्जी कागजातों के आधार पर भारत का मेडिकल वीजा लेते थे
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली।
भारत-बांग्लादेश किडनी प्रत्यारोपण गिरोह के सरगना रसेल ने सबसे पहले अपनी किडनी दान की थी। उसने वर्ष 2019 में दिल्ली के अपोलो अस्पताल में किडनी इसलिए दी थी, ताकि लोगों को दिखा सके कि एक किडनी देने से कोई फर्क नहीं पड़ता। गिरोह के सदस्य किडनी दानकर्ता व प्राप्तकर्ता के बांग्लादेश में ही नोएडा स्थित अपोलो व यथार्थ अस्पताल के फर्जी कागजात बनाकर देते थे। इनके आधार पर भारत का मेडिकल वीजा आसानी से मिल जाता था।

अपराध शाखा के मुताबिक, रसेल वर्ष 2019 में बांग्लादेश से भारत आया और गैरकानूनी रूप से किडनी प्रत्यारोपण का गिरोह चला रहे तासीन के संपर्क में आया। इसके बाद रसेल ने किडनी दान कर दी। उसे इसके लिए चार लाख टका (बांग्लादेशी मुद्रा) मिले थे। इसके बाद बांग्लादेश से किडनी डोनर व प्राप्तकर्ता को भारत लाकर गैरकानूनी रूप से किडनी बदलवाने लगा। वर्ष 2021 में तासीन ब्लैकलिस्ट हो गया और भारत से फरार हो गया। इसके बाद गिरोह की कमान रसेल ने संभाल ली। रसेल जिन किडनी डोनर व प्राप्तकर्ता को भारत लाता था उनके पासपोर्ट और वीजा तो असली होते थे, लेकिन मेडिकल कागजात फर्जी होते थे। आरोपी नोएडा के अपोलो व यथार्थ अस्पताल का अप्वाइंटमेंट व पैसे जमा कराने के फर्जी कागजात तैयार करते थे। इसके बाद बांग्लादेश उच्चायोग के फर्जी कागजात भी तैयार कर लेते थे। इसके बाद मेडिकल ग्राउंड पर भारत का वीजा मिल जाता था। गिरोह 500 से ज्यादा बांग्लादेशियों की गैर कानूनी तरीके से किडनी प्रत्यारोपण करवा चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed