किशोरी का अपहरण और धर्मपरिवर्तन: ईसाई धर्म के प्रचारक पर आरोप, मेडिकल रिपोर्ट में नाबालिग निकली पीड़िता
ईकोटेक-3 थाना क्षेत्र में रहने वाले एक शख्स ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि उनकी 16 साल की बेटी को कुछ लोगों ने चार मई को अपहरण कर लिया। आरोप था कि अपहरण की साजिश में खुद को ईसाई धर्म का प्रचारक बताने वाला हैरिस भी शामिल है।
विस्तार
ग्रेटर नोएडा के ईकोटेक-3 थाना क्षेत्र से किशोरी के अपहरण और धर्म परिवर्तन के आरोप के मामले में पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने छात्रा का मेडिकल परीक्षण कराया, जिसमें छात्रा नाबालिगछात्रा का गलत आधार कार्ड बनवाकर शादी करने का भी आरोप है। इस मामले में खुद को ईसाई धर्म का प्रचारक बताने वाले समेत छह पर किशोरी के परिजनों ने केस दर्ज कराया था। हालांकि थाना प्रभारी सुनील दत्त का कहना है कि जांच में धर्म परिवर्तन कराने के आरोप की पुष्टि नहीं हुई है।
ईकोटेक-3 थाना क्षेत्र में रहने वाले एक शख्स ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि उनकी 16 साल की बेटी को कुछ लोगों ने चार मई को अपहरण कर लिया। आरोप था कि अपहरण की साजिश में खुद को ईसाई धर्म का प्रचारक बताने वाला हैरिस भी शामिल है। आरोपी एक घर व बरात घर में ब्रेनवाश कर प्रार्थना सभा कर धर्म परिवर्तन कराते हैं। पीड़ित ने अपनी बेटी का भी धर्म परिवर्तन करने का शक जाहिर किया था। पुलिस ने इस मामले में आरोपी विनय, विशाल, राहुल, गौतम, हैप्पी, हैरिस पर केस दर्ज कर जांच शुरू की थी।
अब विश्व हिंदू परिषद के प्रचार प्रमुख करन कपूर ने बताया कि मामला संज्ञान में आने पर पुलिस से निष्पक्ष जांच व कार्रवाई की मांग की गई। मेडिकल जांच से पता चला कि किशोरी नाबालिग है। इसके चलते पुलिस ने इस मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं, तीन अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की गई है। विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल के जिला अध्यक्ष विनय और जिला सह मंत्री चंदन ने कहा है कि जिले में जबरन धर्म परिवर्तन के खिलाफ अभियान चलाया जाएगा।