फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   kher smuggled on fake bills, 2 arrested

फर्जी बिल पर कर रहे थे खेर की तस्करी, दो दबोचे

Tue, 18 Jun 2019 11:30 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 18 Jun 2019 11:30 PM IST
विज्ञापन
kher smuggled on fake bills, 2 arrested
फर्जी बिल पर कर रहे थे खेर की तस्करी, दो दबोचे
विज्ञापन

तावडू। सीआईए तावडू ने खेर की लकड़ी तस्करी करने वाले दो आरोपियों को ट्रक सहित गिरफ्तार किया है। आरोप है कि बबूल की लकड़ियों के बिल पर खेर की तस्करी की जा रही थी। पुलिस ने चार आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

जांच अधिकारी एएसआई राकेश ने बताया कि तावडू सीआईए को सूचना मिली की फर्जी बिलों के आधार पर कुछ लोग बेशकीमती लकड़ियों का धंधा कर रहे हैं। इसके बाद टीम ने केएमपी एक्सप्रेस-वे पर गांव धुलावट टोल के निकट नाकाबंदी कर दी। वहां से गुजरे लकड़ियों से लदे एक ट्रक को पकड़ा गया। मौके पर वन विभाग के एरिया अधिकारी विकास कुमार पहुंचे और उन्होंने जांच कर लकड़ियों को खेर की बताया, जबकि बिल बबूल की लकड़ियों का था। पुलिस का कहना है कि फर्जी बिल पर लकड़ी तस्करी की जा रही थी। पुलिस ने मौके से चालक एजाज निवासी गांव बाबूपुर थाना नूंह व क्लीनर रहीस निवासी गांव कंकरखेडी थाना नगीना को पकड़ लिया। पूछताछ में बताया कि ट्रक मालिक जुबैर निवासी गांव गंडूरी थाना नगीना के कहने पर समीम निवासी गांव टपूकडा जिला अलवर के पास इनकी सप्लाई की जा रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed