फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Khaki did an excellent job, got a reward of five lakhs

खाकी ने किया बेहतरीन काम, पांच लाख का मिला इनाम

Sat, 13 Feb 2021 01:08 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 13 Feb 2021 01:08 AM IST
विज्ञापन
Khaki did an excellent job, got a reward of five lakhs
सम्मान समारोह में पुलिस कमिश्नर द्वारा सम्मानित किए गए पुलिसकर्मी।
नोएडा। डीआरडीओ वैज्ञानिक को हनीट्रैप में फंसाकर अपहरण करने के मामले का खुलासा करने वाली पुलिस टीम को शुक्रवार को सम्मानित किया गया। नोएडा जोन के एडीसीपी रणविजय सिंह समेत 21 पुलिसकर्मियों को पुलिस कमिश्नर आलोक सिंह ने सेक्टर-108 स्थित कमिश्नरेट कार्यालय में पुरस्कृत किया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि पुलिसकर्मियों ने जिस तरह से घटना का खुलासा किया था। यह पुलिस के लिए गौरव की बात थी।
विज्ञापन

दरअसल, सितंबर में डीआरडीओ वैज्ञानिक का हनी ट्रैप में फंसाकर अपहरण कर लिया गया था। इसके बाद बदमाशों ने पत्नी से 10 लाख रुपये की फिरौती मांगी थी। एडीसीपी रणविजय सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम ने सेक्टर-41 ओयो होटल से एक महिला समेत तीन आरोपियों को गिरफ्तार करके मामले का पर्दाफाश किया था। वैज्ञानिक को सकुशल रिहा करा लिया गया था। पुलिस का यह ऑपरेशन करीब बीस घंटे से अधिक चला था। इससे कमिश्नरेट पुलिस की काफी तारीफ हुई थी। शासन के अपर मुख्य सचिव गृह अवनीश अवस्थी ने पुलिस टीम को पांच लाख रुपये से पुरस्कृत करने की घोषणा की थी।
विज्ञापन

किसे कितनी राशि मिली
एडीसीपी नोएडा रणविजय सिंह को 50 हजार, एसीपी-3 नोएडा विमल कुमार सिंह को 45 हजार, निरीक्षक शावेज खान को 25 हजार, हेड कांस्टेबल भूपेंद्र को 20 हजार, कांस्टेबल बाबर को 20 हजार, कांस्टेबल आदित्य को 20 हजार, कांस्टेबल अमरीश को 20 हजार, कांस्टेबल नितिन को 20 हजार, प्रभारी निरीक्षक थाना सेक्टर-49 नोएडा सुधीर कुमार को 25 हजार, एसआई विकास कुमार को 25 हजार, एसआई प्रीति मलिक को 25 हजार, हेड कांस्टेबल प्रभात कुमार को 20 हजार, हेड कांस्टेबल जय विजय को 20 हजार, कांस्टेबल सुबोध कुमार को 20 हजार, कांस्टेबल संदीप कुमार को 20 हजार, कांस्टेबल अंकित पंवार को 20 हजार, कांस्टेबल रेनू यादव को 20 हजार, सब इंस्पेक्टर सर्विलांस सेल नवाशीष कुमार को 25 हजार, हेड कांस्टेबल सोनू राठी को 20 हजार, कांस्टेबल फिरोज खां को 20 हजार, कांस्टेबल आदिल को 20 हजार रुपये के पुरस्कार से सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed