फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Keltech Builder's office sealed for not paying Rs 1.50 crore dues

Noida News: 1.50 करोड़ बकाया नहीं देने पर केलटेक बिल्डर का कार्यालय सील

Fri, 31 Oct 2025 07:33 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 31 Oct 2025 07:33 PM IST
विज्ञापन
Keltech Builder's office sealed for not paying Rs 1.50 crore dues
दादरी तहसील की राजस्व टीम ने ग्रेनो वेस्ट में कार्रवाई की
विज्ञापन

माई सिटी रिपोर्टर
ग्रेटर नोएडा। दादरी तहसील की राजस्व टीम ने शुक्रवार को ग्रेनो वेस्ट में केलटेक बिल्डर का कार्यालय सील कर दिया। बिल्डर पर उत्तर प्रदेश भूसंपदा विनियामक प्राधिकरण 1.50 करोड़ रुपये बकाया हैं। बार-बार नोटिस जारी करने के बावजूद बिल्डर ने रिकवरी सर्टिफिकेट (आरसी) का पैसा जमा नहीं कराया।

बिल्डर को चेतावनी दी गई है कि अगर पैसा जमा नहीं किया तो संपत्ति को सीज किया जाएगा। दादरी एसडीएम अनुज नेहरा ने बताया कि केलटेक बिल्डर पर यूपी रेरा की रिकवरी सर्टिफिकेट (आरसी) के 1.50 करोड़ रुपये बकाया हैं। समय देने के बाद भी बिल्डर आरसी का पैसा जमा नहीं कर रहा है। ऐसे में तहसील की राजस्व टीम ने कार्यालय सील कर दिया है। अगर बिल्डर बिना अनुमति के सील तोड़ता है तो एफआईआर दर्ज कराई जाएगी। साथ ही, पैसा नहीं देने पर वारंट जारी करने के साथ ही संपत्ति जब्त की जाएगी। अन्य बिल्डरों के खिलाफ भी वसूली की कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed