फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   keltech builder's project sealed for not paying buyers money

खरीदारों का पैसा नहीं देने पर केलटेक बिल्डर का प्रोजेक्ट सील

Thu, 09 Dec 2021 08:27 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 09 Dec 2021 08:27 PM IST
विज्ञापन
keltech builder's project sealed for not paying buyers money
केलटेक इंफ्रास्ट्रक्चर बिल्डर के प्रौजेक्ट को सील करते अधिकारी। अमर उजाला - फोटो : Grnoida
ग्रेटर नोएडा। जिला प्रशासन के राजस्व विभाग की टीम ने खरीदारों का पैसा नहीं देने पर बृहस्पतिवार को ग्रेनो वेस्ट में केलटेक इंफ्रास्ट्रक्चर बिल्डर के एक प्रोजेक्ट को सील कर दिया। कार्रवाई के समय प्रोजेक्ट पर निर्माण कार्य चल रहा था। टीम ने निर्माण कार्य को बंद कराने के बाद सभी मजदूरों व कर्मचारियों को बाहर निकालकर गेट पर ताला लगा दिया। प्रशासन ने यूपी रेरा के रिकवरी सर्टिफिकेट (आरसी) पर हाईकोर्ट के दखल के बाद यह कार्रवाई की है।
विज्ञापन

सेक्टर-16 में निर्माणाधीन प्रोजेक्ट के खरीदारों ने उत्तर प्रदेश भूसंपदा विनियामक प्राधिकरण (यूपी रेरा) में शिकायत की थी। इसमें कुछ खरीदारों के मामलों में यूपी रेरा ने बिल्डर के खिलाफ 3.74 करोड़ रुपये की आरसी जारी की थी। बिल्डर को आरसी का पैसा जमा करने के लिए कई बार नोटिस जारी किया गया था, लेकिन पैसा नहीं दिया गया। परेशान होकर खरीदार हाईकोर्ट चले गए। हाईकोर्ट के दखल के बाद जिला प्रशासन की टीम हरकत में आई और बिल्डर पर कार्रवाई की।
विज्ञापन

एसडीएम दादरी आलोक गुप्ता ने बताया कि निर्माण कार्य को बंद करा दिया गया है। सभी मजदूर और कर्मचारियों को बाहर निकालकर ताला लगा दिया गया है। पैसा मिलने तक प्रोजेक्ट बंद रहेगा। बिल्डर के तीन बैंक अकाउंट को भी सीज किया गया है। इनमें 50 हजार, 13 लाख व 80 लाख रुपये जब्त किए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

1356 करोड़ रुपये की आरसी हैं बकाया
यूपी रेरा की तरफ से अभी तक 5011 आरसी जारी की जा चुकी हैं जो 1526 करोड़ रुपये की हैं, लेकिन अभी तक 170 करोड़ रुपये की वसूली हो सकी है। खरीदार बाकी वसूली होने का इंतजार कर रहे हैं। प्रशासन के पास भी यूपी रेरा की करोड़ों रुपये की आरसी लंबित हैं।

बिल्डरों से आरसी की वसूली की कार्रवाई तेज की गई है जो बिल्डर पैसा नहीं देंगे, उन पर कड़ी कार्रवाई होगी। प्रोजेक्ट को सील भी किया जाएगा। ग्रेनो वेस्ट में भी केलटेक इंफ्रास्ट्रक्चर बिल्डर का प्रोजेक्ट सील किया गया है।
- वंदिता श्रीवास्तव, एडीएम (वित्त एवं राजस्व)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed