फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Kejriwal's 8.5 kg weight loss is a sign of serious illness: AAP

केजरीवाल का 8.5 किलो वजन कम होना गंभीर बीमारी का संकेत : आप

Sat, 13 Jul 2024 06:58 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 13 Jul 2024 06:58 PM IST
विज्ञापन
Kejriwal's 8.5 kg weight loss is a sign of serious illness: AAP
गिरफ्तारी के समय सीएम का वजन 70 किलो था, जो 61.5 किलो रह गया
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल का वजन घटने पर आम आदमी पार्टी ने चिंता जताई है। राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने शनिवार को पार्टी मुख्यालय में प्रेसवार्ता कर दावा किया कि गिरफ्तारी के बाद से केजरीवाल का करीब 8.5 किलो वजन घट गया है। वजन लगातार कम होना गंभीर बीमार का संकेत हो सकता है। 21 मार्च को गिरफ्तारी के समय उनका वजन 70 किलो था जो घटकर 61.5 किलो रह गया है। केजरीवाल को जेल में रखने के साथ उनके स्वास्थ्य से खिलवाड़ करने की भाजपा साजिश रच रही है। आप को उम्मीद है कि सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद सीबीआई मामले में भी केजरीवाल को जल्द राहत मिलेगी।



उन्होंने कहा कि वह पहले दिन से कह रहे हैं कि भाजपा का मकसद केजरीवाल को जेल में रखकर प्रताड़ित करना है। दूसरी तरफ वे उनकी जिंदगी के साथ खिलवाड़ करना चाहते हैं। उन्होंने दावा किया कि जब से केजरीवाल जेल में हैं, लगभग पांच बार ऐसा हुआ है जब रात में अचानक उनका शुगर लेवल 50 से नीचे चला गया। अगर किसी व्यक्ति का शुगर लेवल सोते समय अचानक गिर रहा है तो वह कोमा में जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article