फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Kanishka of the district will show her strength in the national athletics

Noida News: जिले की कनिष्का राष्ट्रीय एथलेटिक्स में दिखाएंगी दम

Sun, 17 May 2026 06:38 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 17 May 2026 06:38 PM IST
विज्ञापन
Kanishka of the district will show her strength in the national athletics
- जैवलिन थ्रो में करेंगी उत्तर प्रदेश का प्रतिनिधित्व, राज्य प्रतियोगिता में जीता था स्वर्ण
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
ग्रेटर नोएडा। गौतमबुद्ध नगर की उभरती एथलीट कनिष्का तोंगड़ अब राष्ट्रीय स्तर पर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगी। झारखंड में आयोजित होने वाली 29वीं राष्ट्रीय सीनियर एथलेटिक्स फेडरेशन चैंपियनशिप 2026 में वह जैवलिन थ्रो स्पर्धा में उत्तर प्रदेश का प्रतिनिधित्व करेंगी। उनके चयन से परिवार, कोच और जिले के खिलाड़ियों में खुशी का माहौल है। रांची के बिरसा मुंडा स्टेडियम में 22 से 25 मई तक होने वाली प्रतियोगिता में देशभर के 500 से अधिक खिलाड़ी हिस्सा लेंगे। दादरी क्षेत्र के मिलाख खंडेरा गांव निवासी कनिष्का का चयन प्रयागराज में आयोजित राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन के आधार पर हुआ। उन्होंने जैवलिन थ्रो में 46.91 मीटर भाला फेंककर स्वर्ण पदक अपने नाम किया था। कनिष्का वर्तमान में खेलो दादरी प्रोजेक्ट के तहत कोच सनी यादव के मार्गदर्शन में प्रशिक्षण ले रही हैं। कोच ने बताया कि वह बेहद अनुशासित और मेहनती खिलाड़ी हैं। कनिष्का पहले भी जिला, राज्य और नॉर्थ जोन स्तर पर कई पदक जीत चुकी हैं। राष्ट्रीय प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन कर वह जिले और प्रदेश का नाम रोशन करना चाहती हैं।

कोट-
राष्ट्रीय प्रतियोगिता में उत्तर प्रदेश का प्रतिनिधित्व करना मेरे लिए गर्व की बात है। मैंने इसके लिए काफी मेहनत की है और मेरा पूरा फोकस रहेगा कि मैं राष्ट्रीय स्तर पर अच्छा प्रदर्शन कर जिले और प्रदेश का नाम रोशन करूं। - कनिष्का तोंगड़, एथलीट।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed