फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Kabaddi trials for selection of district team today

Noida News: जिला टीम के चयन के लिए आज कबड्डी ट्रायल

Tue, 01 Sep 2026 08:59 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 01 Sep 2026 08:59 PM IST
विज्ञापन
Kabaddi trials for selection of district team today
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन





ग्रेटर नोएडा। गाजियाबाद में होने वाली 50वीं जूनियर बालक जोन-बी ओपन स्टेट कबड्डी चैंपियनशिप के लिए गौतमबुद्ध नगर की टीम का चयन बुधवार को जिला स्तरीय ट्रायल से होगा। दादरी क्षेत्र के पल्ला स्थित आर्यव्रत स्पोर्ट्स अकादमी में होने वाले ट्रायल में जिलेभर से करीब 60 से 70 खिलाड़ियों के पहुंचने की संभावना है। खिलाड़ियों के प्रदर्शन के आधार पर 14 सदस्यीय जिला टीम चुनी जाएगी।



जोन-बी ओपन स्टेट कबड्डी चैंपियनशिप का आयोजन 8 से 9 सितंबर तक गाजियाबाद के सादत नगर इकला स्थित आर्य बंधु पब्लिक स्कूल में होगा। प्रतियोगिता में प्रदेश के विभिन्न जिलों की टीमें हिस्सा लेंगी। अकादमी के मैनेजर विकास भाटी और कोच दिनेश राणा ने बताया कि प्रतियोगिता में 20 वर्ष से कम आयु और 75 किग्रा से कम वजन वाले खिलाड़ी ही हिस्सा ले सकेंगे। ट्रायल के दौरान उम्र और वजन की जांच की जाएगी। खिलाड़ियों के लिए आधार कार्ड लाना अनिवार्य है।
विज्ञापन




जिला कबड्डी एसोसिएशन के सचिव कपिल शर्मा ने बताया कि प्रतियोगिता में पहले चार स्थानों पर रहने वाली टीमों का चयन सुपर जोन स्तर की प्रतियोगिता के लिए होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed