{"_id":"67f0397b97ac52cc4c09c6fd","slug":"kabaddi-players-will-be-prepared-in-ambala-sports-nursery-opened-na-news-c-36-1-sknl1017-140299-2025-04-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: अंबाला में तैयार होंगे कबड्डी खिलाड़ी, खुली खेल नर्सरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: अंबाला में तैयार होंगे कबड्डी खिलाड़ी, खुली खेल नर्सरी
विज्ञापन
अंबाला। दूसरे खेलों की तरह अब कबड्डी को भी अंबाला में बढ़ावा मिलेगा। खेल विभाग की तरफ से पहली बार कबड्डी की खेल नर्सरी शहजादपुर के बड़ागढ मॉडर्न स्पोटर्स खेल स्टेडियम में शुरू की गई है।
कैथल से आए कोच सुंदर की अेार से खिलाड़ियों को इसमें प्रशिक्षण दिया जा रहा है। दरअसल, लंबे समय से अंबाला में कबड्डी का कोई सेंटर नहीं चल रहा था। मजबूरन खिलाड़ियों को आसपास के शहरों की तरफ रुख करना पड़ता था या फिर स्थानीय कोच का सहारा लेना पड़ता था।
नए सत्र 2025-26 से यह खेल नर्सरी तो शुरू हो गई है लेकिन अभी खिलाड़ियों की संख्या थोड़ी कम है। जो भी आ रहे हैं वो बेहद उत्साहित है। हालांकि खेल नर्सरी के अलावा आसपास के गांव से कई खिलाड़ी प्रशिक्षण लेने के लिए कोच के पास पहुंच रहे हैं। बता दें कि बड़ागढ़ स्टेडियम के उद्घाटन पर भी कबड्डी खेल महाकुंभ का आयोजन हुआ था।
विज्ञापन
खिलाड़ियों की संख्या बढ़ाने के लिए चल रहा प्रचार
कबड्डी की खेल नर्सरी में खिलाड़ियों की संख्या पर बढ़ाने के लिए विभाग काम कर रहा है। आसपास के गांवों में जाकर स्कूलों व पंचायत में संपर्क किया जा रहा है ताकि ज्यादा से ज्यादा खिलाड़ी इसका लाभ उठा सके। इस खेल नर्सरी के लिए 25 खिलाड़ियों का चयन होना है लेकिन अभी तक 8 में से महज दो खिलाड़ी ही नियम पूरे कर इस खेल नर्सरी का हिस्सा बने हैं बाकी का चयन नहीं हो पाया है।
वर्जन
शहजादपुर के मॉडर्न स्पोर्ट्स खेल स्टेडियम में कबड्डी की पहली बार खेल नर्सरी शुरू कर दी गई है। खिलाड़ियों की संख्या बढ़ाने पर काम किया जा रहा है।
राजबीर रंगा, जिला खेल अधिकारी, अंबाला।