गुरुग्राम : ट्विटर पर छाया रहा मेवात के ‘आसिफ को इंसाफ दो’
- बुधवार को ट्विटर पर हैश टैग ‘आसिफ को इंसाफ दो’ भारत में दूसरे नंबर ट्रेंड करता रहा
- आसिफ हत्याकांड की सीबीआई जांच कराने की मांग
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अब आसिफ को न्याय दिलाने की मांग सोशल मीडिया पर भी उठने लगी है। बुधवार को ट्विटर पर हैश टैग ‘आसिफ को इंसाफ दो’ भारत में दूसरे नंबर पर ट्रेंड करता रहा। सांसद असदुद्दीन ओवैसी, सांसद दीपेंद्र हुड्डा, दिल्ली वक्फ बोर्ड के चेयरमैन और आप विधायक अमानतुल्लाह, शायर इमरान प्रतापगढ़ी, जमीयत उलमा हिंद के अलावा हरियाणा विधानसभा में प्रतिपक्ष के उप नेता चौधरी आफताब अहमद ने सोशल मीडिया पर घटना की कड़ी निंदा करते हुए आरोपियों को कड़ी सजा दिलाने की मांग की। साथ ही इस मामले को फास्ट ट्रैक कोर्ट में चलाने की मांग की।
सांसद असदुद्दीन ओवैसी ने अपने ट्विटर हैंडल पर आरोपियों को सख्त सजा देने की मांग की है। सांसद दीपेंद्र हुड्डा ने ट्विटर पर मुख्यमंत्री मनोहर लाल को टैग करते हुए आसिफ हत्याकांड की सीबीआई जांच कराने की मांग की। वहीं, शायर इमरान प्रतापगढ़ी ने फेसबुक पेज पर कहा कि आसिफ के साथ मॉबलिंचिग हुई है।
इसके अलावा जमीयत उलमा हिंद के अध्यक्ष मौलाना याहया करीमी ने पीड़ित परिवार से मिलकर उनको हर संभव मदद करने का भरोसा दिया है। साथ ही मुख्यमंत्री को भेजे संदेश में कहा कि सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर कड़ी दी जाए। आसिफ को इंसाफ दिलाने के लिए बुधवार को मेवात के युवाओं ने ‘आसिफ को इंसाफ दो’ हैश टैग चलाया। बुधवार शाम तक करीब एक लाख 44 हजार से अधिक लोगों ने पोस्ट समर्थन किया। जो भारत में दूसरे नंबर पर ट्रेंड किया।
तीन दर्जन लोगों पर मुकदमे की कार्रवाई से ग्रामीण खफा
नूंह के गांव खेड़ा खलीलपुर निवासी आसिफ की हत्या के मामले में करीब तीन दर्जन लोगों पर मुकदमे की कार्रवाई से क्षेत्र के ग्रामीण खफा हैं। उनका कहना है कि पुलिस ने जो लोग गिरफ्तार किए हैं वो सभी निर्दोष हैं, क्योंकि यह मामला दो लोगों के आपसी झगड़े को लेकर था, लेकिन कुछ शरारती तत्व इसे दो समुदायों के साथ जोड़कर लोगों को भड़काने का काम कर रहे हैं, जो गलत है। ग्रामीणों का कहना है कि जिस मृतक आसिफ को हीरो बनाने की कोशिश की जा रही है वो एक अपराधी था, उस पर दर्जनों मुकदमे दर्ज हैं, वह इलाके का डॉन बनना चाहता था।
आसिफ की हत्या के मामले में तीन दर्जन लोगों पर कार्रवाई को लेकर क्षेत्र के लोगों ने सभा का आयोजन किया। बताया कि रोजका मेव थाना पुलिस ने आसिफ की हत्या में 14 नामजद व करीब 15-20 लोगों के खिलाफ अपहरण व हत्या का मुकदमा दर्ज कर छह लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। जिन्हें अदालत में पेश कर रिमांड पर लिया गया है। वहीं पुलिस बाकी आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दे रही है।