फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Junaid gets bronze medal in National Athletics Championship

राष्ट्रीय एथलेटिक्स चैंपियनशिप में जुनैद को कांस्य पदक

Tue, 28 Sep 2021 10:27 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 28 Sep 2021 10:27 PM IST
विज्ञापन
Junaid gets bronze medal in National Athletics Championship
Junaid gets bronze medal in National Athletics Championship
तावडू। नूंह जिले के पचगांव निवासी जुनैद ने दिल्ली के जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में एथलेटिक्स फेडरेशन ऑफ इंडिया द्वारा पहली बार आयोजित फर्स्ट नेशनल अंडर-23 चैंपियनशिप में 20 किलोमीटर वाक रेस में कांस्य पदक हासिल किया। हरियाणा का प्रतिनिधित्व कर रहे जुनैद के पदक जीतते ही सोशल मीडिया पर उन्हें बधाई देने वालों का तांता लग गया।
विज्ञापन

इससे पहले जुनैद ने 16 सितंबर को तेलंगाना के वारंगल में आयोजित 60वीं नेशनल ओपन एथलेटिक्स चैंपियनशिप में रेलवे विभाग की ओर से हिस्सा लेकर कांस्य पदक हासिल किया था। मेवात के होनहार जुनैद ने बताया कि एथलेटिक्स फेडरेशन ऑफ इंडिया द्वारा पहली बार राष्ट्रीय स्तर पर अंडर-23 एथलेटिक्स चैंपियनशिप का आयोजन दिल्ली के जवाहर लाल नेहरू स्टेडियम में किया गया। हरियाणा की ओर से उन्होंने 20 किलोमीटर पुरुष रेस वाक में हिस्सा लिया था। मंगलवार सुबह के सेशन में आयोजित उनकी इवेंट में हरियाणा, उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश, राजस्थान आदि राज्यों के 21 खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया था। इसमें उत्तराखंड के सूरज पवार ने गोल्ड मेडल हासिल किया। वहीं, उन्होंने कांस्य पदक पर कब्जा जमाया। तावडू उपमंडल के पचगांव निवासी और राष्ट्रीय स्तर पर आयोजित विभिन्न एथलेटिक्स प्रतियोगिताओं की वाक रेस इवेंट में गोल्ड, सिल्वर और कांस्य मेडल हासिल करने वाले जुनेद फिलहाल दक्षिणी-पश्चिमी रेलवे विभाग में टिकट कलेक्टर के पद पर कार्यरत हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed