{"_id":"668e04db4088ec1747086de8","slug":"juice-seller-killed-by-hitting-him-on-the-head-with-a-stick-2024-07-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Greater Noida: सिर में डंडा मारकर जूस बेचने वाले को उतारा मौत के घाट, पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Greater Noida: सिर में डंडा मारकर जूस बेचने वाले को उतारा मौत के घाट, पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार
Wed, 10 Jul 2024 09:19 AM IST
विजय पुंडीर
अमर उजाला नेटवर्क, ग्रेटर नोएडा
अमर उजाला नेटवर्क, ग्रेटर नोएडा
Published by: विजय पुंडीर
Updated Wed, 10 Jul 2024 09:19 AM IST
सार
ग्रेटर नोएडा के थाना सूरजपुर क्षेत्र के गुलिस्तानपुर में किराएदारों में आपस में हुए झगड़े के चलते जूस बेचने वाले शाहरुख 22 वर्ष की सिर पर डंडा मार कर हत्या कर दी।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
ग्रेटर नोएडा के थाना सूरजपुर क्षेत्र के गुलिस्तानपुर में किराएदारों में आपस में हुए झगड़े के चलते जूस बेचने वाले शाहरुख 22 वर्ष की सिर पर डंडा मार कर हत्या कर दी। घटना के बाद पुलिस में आरोपी युवक को हिरासत में ले लिया है। मुकदमा दर्ज करने की तैयारी की जा रही है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन
मूल रूप से जिला संभल का रहने वाला शाहरुख सूरजपुर में जूस का स्टाल लगता था। गुलिस्तानपुर में ही वह किराए पर रहता था। जिस युवक के साथ शाहरुख का मंगलवार की रात को झगड़ा हुआ वह उसका परिचित था। पुलिस के मुताबिक शुरुआती जांच में पता चला है कि दोनों रात को साथ में बैठे थे अचानक ही किसी बात पर दोनों में विवाद हो गया।
विज्ञापन