{"_id":"622ceb97e8bf8863856b3d16","slug":"jss-builder-breaks-the-seal-at-the-office-case-will-be-registered-noida-news-noi6370270100","type":"story","status":"publish","title_hn":"जेएसएस बिल्डर ने ऑफिस पर लगी सील तोड़ी, दर्ज होगा केस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जेएसएस बिल्डर ने ऑफिस पर लगी सील तोड़ी, दर्ज होगा केस
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ग्रेटर नोएडा। ग्रेनो वेस्ट स्थित जेएसएस बिल्डर ने ऑफिस पर लगी जिला प्रशासन की सील को तोड़कर कामकाज शुरू कर दिया। इस संबंध में शनिवार को सूचना मिलने पर दादरी तहसील के अमीन ने बिसरख कोतवाली में बिल्डर के खिलाफ तहरीर दी है। साथ ही, दादरी एसडीएम ने भी पुलिस को पत्र लिखा है।
जिला प्रशासन ने उत्तर प्रदेश भूसंपदा विनियामक प्राधिकरण (यूपी रेरा) के रिकवरी सर्टिफिकेट (आरसी) पर बिल्डरों से वसूली की कार्रवाई तेज की है। पैसा नहीं देने पर प्रशासन की टीम बिल्डरों के ऑफिस को सील कर रही है। अभी तक दस से अधिक बिल्डरों के ऑफिस सील हो चुके हैं, लेकिन काफी पर इसका असर नहीं है। 7 जनवरी को तहसील दादरी की टीम ने ग्रेनो वेस्ट स्थित जेएसएस बिल्डर का ऑफिस सील किया था। बिल्डर पर करीब 7.87 करोड़ रुपये का बकाया है, लेकिन बिल्डर ने सील को तोड़कर ऑफिस का निर्माण शुरू कर दिया था। जानकारी मिलने पर शनिवार को तहसील की टीम मौके पर पहुंची तो सील टूटी मिली। मौके पर निर्माण कार्य चल रहा था। बिल्डर ऑफिस के पिछले हिस्से में निर्माण करा रहा था। इसके बाद तहसील के अमीन ने सरकारी कार्य में बाधा पहुंचाने और नियम तोड़ने पर बिल्डर के खिलाफ बिसरख कोतवाली में तहरीर दी है।
एसडीएम दादरी आलोक गुप्ता ने बताया कि बिल्डर के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई जाएगी। बिसरख कोतवाली में शिकायत दी है। साथ ही, कोतवाली प्रभारी को उनकी तरफ से कार्रवाई के लिए पत्र लिखा गया है। अगर कोई भी बिल्डर सरकारी कार्य में बाधा डालेगा तो कड़ी कार्रवाई होगी।