{"_id":"5e4855858ebc3ee5ac3131ec","slug":"jnu-case-chargesheet-after-fsl-report-noida-news-noi4924799115","type":"story","status":"publish","title_hn":"जेएनयू मामले में एफएसएल रिपोर्ट के बाद दाखिल होगी चार्जशीट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जेएनयू मामले में एफएसएल रिपोर्ट के बाद दाखिल होगी चार्जशीट
विज्ञापन
जेएनय मामले में एफएसएल रिपोर्ट के बाद दाखिल होगी चार्जशीट
नई दिल्ली। जेएनयू हिंसा मामले में चार्जशीट दाखिल करने के लिए पुलिस को एफएसएल रिपोर्ट का इंतजार है। पुलिस ने ऐसे कई साक्ष्य जांच के लिए एफएसएल भेजे हैं, जो चार्जशीट दाखिल करने में मददगार साबित हो सकते हैं।
पुलिस सूत्रों की मानें तो अदालत में चार्जशीट दाखिल होने के बाद भी हिंसा में कथित रूप से शामिल आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं की जाएगी। इसके पीछे कैंपस में कानून-व्यवस्था बिगड़ने की आशंका को वजह बताया जा रहा है। देखना है कि 90 दिन के भीतर पुलिस अपनी चार्जशीट कब कोर्ट में दाखिल करती है।
उधर, जेएनयू कैंपस में 5 जनवरी को हुई हिंसा को 40 दिन बीत गए हैं। इस मामले की जांच के दौरान पुलिस ने कई अहम सबूत हाथ लगने का दावा किया था। इसके बाद भी अब तक किसी की भी गिरफ्तारी कर पाने में पुलिस नाकाम रही है। सूत्रों की मानें तो पुलिस आरोपी छात्रों को सीधे चार्जशीट कर कोर्ट में पेश करने की तैयारी में है। चार्जशीट में जेएनयू छात्रसंघ की अध्यक्ष आइषी घोष समेत अन्य आरोपी भी शामिल होंगे। इस मामले में 70 लोगों से पूछताछ की जा चुकी है। इनमें जेएनयू के सुरक्षाकर्मी और शिक्षक भी थे। उधर, किसी नकाबपोश का भी पुलिस पता नहीं लगा पाई है।