फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Jewelry worth 2.70 lakh stolen after breaking car window

Noida News: कार का शीशा तोड़ 2.70 लाख के जेवर चोरी

Sat, 24 Oct 2026 08:07 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 24 Oct 2026 08:07 PM IST
विज्ञापन
Jewelry worth 2.70 lakh stolen after breaking car window
नोएडा। सेक्टर-18 मार्केट में बहन की शादी की खरीदारी करने पहुंचे युवक की कार का शीशा तोड़कर चोरों ने 2.70 लाख रुपये के जेवर चोरी कर लिए। पीड़ित गहने खरीदने के बाद उन्हें कार में रखकर दोबारा बाजार में खरीदारी करने चले गए थे। करीब एक घंटे बाद लौटे तो कार का शीशा टूटा मिला और जेवर गायब थे। पीड़ित की शिकायत पर सेक्टर-20 थाना पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। सेक्टर-150 निवासी सैयद जीशान ने पुलिस को बताया कि नवंबर में उनकी बहन की शादी होनी है। इसी सिलसिले में वह 18 अक्तूबर को सेक्टर-18 मार्केट पहुंचे थे। यहां उन्होंने करीब 2.70 लाख रुपये के जेवर खरीदे और कार में रख दिए। इसके बाद वह अन्य सामान खरीदने चले गए। करीब एक घंटे बाद लौटने पर कार का शीशा टूटा मिला और जेवर गायब थे। एसीपी प्रवीण कुमार सिंह ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। पुलिस घटनास्थल और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालकर आरोपियों की पहचान करने में जुटी है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed