फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   jammu kashmir news

Noida News: शिवखोड़ी जाते समय श्रद्धालु की हृदय गति रुकने से मौत

Sat, 08 Nov 2025 12:09 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 08 Nov 2025 12:09 AM IST
विज्ञापन
jammu kashmir news
पौनी। आधार शिविर रनसु से शिवखोड़ी में दर्शन करने जा रहे श्रद्धालु की हृदय गति रुकने से मौत हो गई। मृतक की पहचान सेवक साहू (61) पुत्र धर्मा साहू निवासी सागर कवायला तहसील नागर मध्य प्रदेश के रूप में हुई है।
विज्ञापन

सेवक साहू के बेटे ने बताया कि वह तीन-चार दिनों से अपने पिता, बहन और जीजा के साथ यात्रा पर निकले हैं। इससे पहले उन्होंने श्री माता वैष्णो के दर्शन किए हैं। शुक्रवार को शिवखोड़ी गुफा में भोले बाबा के दर्शन करने जा रहे थे। रास्ते में शनि मंदिर के पास ही उनके पिता अचानक अचेत होकर गिर गए। वहां पर मौजूद लोगों की मदद से उन्हें रनसु स्वास्थ केंद्र ले जाया गया। वहां डॉक्टरों ने गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें पीएचसी पौनी भेज दिया। जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत लाया घोषित कर दिया। इस मौके पर रनसु पुलिस के सब इंस्पेक्टर अतुल शर्मा मौके पर मौजूद रहे।
विज्ञापन

उन्होंने जरूरी औपचारिकताएं पूरी करने के बाद शव को परिजनों के हवाले कर दिया। परिवार के सदस्यों ने बताया कि उनके पिता किसान थे। वह इतने समर्थ नहीं हैं कि वह अपने पिता को अपने खर्चे पर घर ले जा पाएं। इसके बाद श्राइन बोर्ड ने भी उनके पिता को घर पहुंचाने की बात कही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed