{"_id":"690e3bf79ae81736dc0471bb","slug":"jammu-kashmir-news-na-news-c-202-1-sjam1015-129347-2025-11-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: कुद नाला के कैचमेंट क्षेत्र में होंगे बाढ़ नियंत्रण कार्य","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: कुद नाला के कैचमेंट क्षेत्र में होंगे बाढ़ नियंत्रण कार्य
विज्ञापन
उधमपुर। पंचायत कूद के अंतर्गत आने वाले कुद नाला के कैचमेंट क्षेत्र में अब हर बरसात में आने वाली बाढ़ और उससे होने वाले नुकसान से ग्रामीणों को राहत मिलने जा रही है। यूटी कैपेक्स बजट के तहत 36.37 लाख रुपये की लागत से बाढ़ नियंत्रण एवं सुरक्षा कार्यों को मंजूरी दी गई है।
सिंचाई और बाढ़ नियंत्रण विभाग इस काम को पूरा करेगा। इसके लिए विभाग की तरफ से निविदा प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।
जानकारी के मुताबिक कुद नाला हर वर्ष मानसून के दौरान तेज बहाव और मिट्टी कटाव के कारण आस-पास की कृषि भूमि, सड़क और घरों को नुकसान पहुंचाता है। अब स्थायी सुरक्षा दीवारों और चैनल निर्माण के माध्यम से नियंत्रित किया जाएगा। नाले के किनारों पर क्रेट बाइंडिंग, सुरक्षा दीवारें और जल निकासी चैनल जैसी संरचनाएं बनाई जाएंगी। इससे पानी का प्रवाह संतुलित रहेगा और मिट्टी का कटाव रुकेगा।
विभाग के मुताबिक सरकार का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों में स्थायी बुनियादी ढांचा तैयार करना है ताकि प्राकृतिक आपदाओं से होने वाले नुकसान को न्यूनतम किया जा सके। तकनीकी टीम द्वारा स्थल का सर्वेक्षण पूरा कर लिया गया है और कार्य शीघ्र आरंभ किए जाने की संभावना है।