फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Jamia and NISE sign MoU

Noida News: जामिया और एनआईएसई ने साइन किया एमओयू

Wed, 08 Oct 2025 07:02 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 08 Oct 2025 07:02 PM IST
विज्ञापन
Jamia and NISE sign MoU
नई दिल्ली। जामिया मिल्लिया इस्लामिया (जेएमआई) और राष्ट्रीय सौर ऊर्जा संस्थान (एनआईएसई) ने स्वच्छ ऊर्जा के क्षेत्र में नवाचार को बढ़ावा देने के लिए एक समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर हस्ताक्षर किया हैं। इस रणनीतिक साझेदारी का उद्देश्य सौर ऊर्जा प्रौद्योगिकियों, ग्रीन हाइड्रोजन और ग्रिड एकीकरण जैसे क्षेत्रों में अनुसंधान, कौशल विकास और शैक्षणिक उत्कृष्टता को बढ़ावा देना है।
विज्ञापन

समारोह में जामिया के रजिस्ट्रार प्रो. मोहम्मद महताब आलम रिजवी और एनआईएसई के महानिदेशक प्रो. मोहम्मद रिहान ने एमओयू पर हस्ताक्षर किए। जामिया के कुलपति प्रो. मजहर आसिफ ने इस अवसर पर कहा कि यह साझेदारी देश के सतत ऊर्जा भविष्य को आकार देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी। इस सहयोग के तहत दोनों संस्थान सौर फोटोवोल्टिक प्रौद्योगिकी, पीवी पुनर्चक्रण और ग्रीन हाइड्रोजन सिस्टम पर संयुक्त अनुसंधान करेंगे। साथ ही, एक नया स्नातकोत्तर पाठ्यक्रम शुरू करने और प्रशिक्षण कार्यक्रमों के लिए संसाधन साझा करने की योजना है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed