फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   jam due to vehicle at lal kuan chowk

लाल कुआं चौक पर वाहनों के कारण लग रहा जाम

Sun, 24 Jan 2021 11:02 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 24 Jan 2021 11:02 PM IST
विज्ञापन
jam due to vehicle at lal kuan chowk
लालकुआं चौक पर लगा जाम - फोटो : Mewat
नूंह। फिरोजपुर झिरका शहर के लाल कुआं चौक पर अवैध तरीके से वाहनों का जमावड़ा लगा रहता है। इस कारण जाम और अतिक्रमण की समस्या बढ़ती जा रही है। लोगों को आवागमन में भी काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। कई बार उपमंडल नागरिक अधिकारी से शिकायत करने के बाद भी अब तक समस्या का समाधान नहीं हुआ है।
विज्ञापन

लाल कुआं चौक निवासी रतनलाल गोयल, लालाराम, अशोक चावला, दिनेश जैन, पद्म चंद जैन, अजित कालरा और राकेश जैन ने बताया कि चौक पर अवैध रूप से वाहनों के खड़े होने से दुकानदारों की दुकानें दब जाती हैं। इस कारण दुकानों में ग्राहक भी काफी कम आने लगे हैं। यदि चालकों से वाहनों को हटाने की अपील भी करते हैं तो वह झगड़ा करने पर उतारू हो जाते हैं। इस बारे में कई बार उपमंडल नागरिक अधिकारी से शिकायत भी कर चुके हैं, लेकिन अब तक समस्या का समाधान नहीं हुआ। जबकि यहां पर निर्देशित बोर्ड भी लगा है, जिसमें लिखा है कि गाड़ी खड़ी करने पर 500 रुपये जुर्माना लगेगा। इसके बावजूद समस्या जस की तस बनी हुई है। वहीं, राहगीरों को भी निकलने में काफी परेशानी होती है। इस बारे में चौकी प्रभारी बलबीर सिंह का कहना है कि यह समस्या उनके संज्ञान में है। फिलहाल, उनके पास पुलिस टीम की कमी है। पुलिसकर्मी गणतंत्र दिवस की तैयारियों में जुटे हैं। 26 जनवरी के बाद वाहनों पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed