{"_id":"6928ae569f8ba4b6e50bb6f4","slug":"jain-monk-tradition-gives-the-message-of-penance-and-sacrifice-yogi-na-news-c-30-1-gbd1037-770416-2025-11-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"तप व त्याग का संदेश देती है जैन मुनि परंपरा : योगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तप व त्याग का संदेश देती है जैन मुनि परंपरा : योगी
विज्ञापन
मंदिर स्थापना समारोह कार्यक्रम में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को कमंडल देकर सम्मानित करते प्रसन
गाजियाबाद। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि जैन मुनि परंपरा तप, त्याग और नैतिक जीवन का संदेश देती है, जो समाज को दिशा देने में महत्वपूर्ण है। कहा कि भारत की परंपरा संतों, ऋषि-मुनियों व महापुरुषों के त्याग और बलिदान की महागाथा है। यह अंगुलियों पर गिनी नहीं जा सकती। इससे युगों से विश्व मानवता को प्रेरणा मिलती रही है।
मुख्यमंत्री बृहस्पतिवार को मुरादनगर के बसंतपुर सैंथली स्थित श्री तरुण सागरम पारसनाथ अतिशय तीर्थ धाम पहुंचे थे। यहां उन्होंने पंचकल्याणक महामहोत्सव के दूसरे दिन 100 दिन में निर्मित गुफा मंदिर का उद्घाटन किया। इस दौरान 108 मुनि प्रसन्न सागर महाराज ने उनको लौंग की माला व कमंडल भेंट किया। मंच से मुख्यमंत्री ने मेरी बिटिया और अंतर्मना दिव्य मंगल पाठ पुस्तक का विमोचन भी किया।
उन्होंने कहा कि भारत में आज भी पवित्र उपासना विधियां उसी रूप में श्रद्धाभाव के साथ आगे बढ़ाई जा रही हैं। इसी परंपरा को आगे बढ़ाते हुए तीन दिन पूर्व अयोध्या में प्रभु श्रीराम के भव्य मंदिर के निर्माण कार्य की पूर्णाहुति देते हुए भव्य भगवा ध्वज का आरोहण किया गया है। पूरी दुनिया ने भारत के इस सनातन वैभव को देखा और अनुभव किया।