{"_id":"644a72b785d84800130ce646","slug":"it-is-necessary-to-have-one-language-and-three-elective-subjects-in-four-subjects-for-the-test-noida-news-c-340-1-del1011-11835-2023-04-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: टेस्ट के लिए चार विषयों में एक भाषा व तीन इलेक्टिव विषयों का होना जरूरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: टेस्ट के लिए चार विषयों में एक भाषा व तीन इलेक्टिव विषयों का होना जरूरी
विज्ञापन
-शिक्षा निदेशालय ने दसवीं व बारहवीं में दाखिले के टेस्ट के लिए जारी किए दिशा-निर्देश
-नॉन प्लान दाखिले के लिए केंद्रीयकृत टेस्ट 15 मई को होगा, 18 मई को आएगा रिजल्ट
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। दिल्ली सरकार के स्कूलों में दसवीं-बारहवीं में नॉन प्लान दाखिले के लिए अभी पंजीकरण प्रक्रिया जारी है। छ: मई को समाप्त होने वाली इस प्रक्रिया के तहत 15 मई को प्रवेश परीक्षा होनी है। इसके लिए शिक्षा निदेशालय ने दिशा-निर्देश जारी किए हैं। टेस्ट में बैठने के लिए चार विषयों में से एक भाषा व तीन इलेक्टिव विषयों का होना जरूरी है। सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक की समयावधि के इस टेस्ट का रिजल्ट 18 मई को जारी किया जाएगा। शिक्षा निदेशालय ने सभी स्कूल प्रमुखों को इन निर्देशों का पालन सुनिश्चित करने को कहा है जिससे कि किसी भी छात्र को कोई दिक्कत न हो।
मालूम हो कि स्कूलों में नॉन प्लान दाखिलों के तहत उन बच्चों को दाखिला दिया जाता है जो दिल्ली के किसी अन्य स्कूल से सरकारी स्कूल में दाखिला लेना चाहते हैं। दाखिले के लिए होनेे वाला सीएटी (टेस्ट) में छात्रों से बहुविकल्पीय प्रश्न पूछे जाएंगे। दसवीं के लिए क्वैंश्चन बुकलेट में पांच विषयों अंग्रेजी, हिंदी, साइंस, सोशल साइंस व गणित से 20-20 अंकों के प्रश्न होंगे। जबकि बारहवीं की क्वैंश्चन बुकलेट स्ट्रीम के आधार पर बनाई जाएगी। बुकलेट में स्ट्रीम के आधार पर 25-25 अंक के प्रश्न होंगे। प्रवेश परीक्षा में छात्र को पास तभी घोषित किया जाएगा जब वह प्रत्येक विषय में अलग-अलग और साथ ही कुल मिलाकर न्यूनतम 33 फीसदी अंक प्राप्त करेगा।