{"_id":"6697d4b53ff645ad19097ccd","slug":"it-is-necessary-to-deposit-part-academic-fees-after-seat-allotment-in-online-counselling-noida-news-c-340-1-del1011-54653-2024-07-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: ऑनलाइन काउंसलिंग में सीट आवंटन के बाद पार्ट अकादमिक फीस जमा कराना जरूरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: ऑनलाइन काउंसलिंग में सीट आवंटन के बाद पार्ट अकादमिक फीस जमा कराना जरूरी
विज्ञापन
-फीस जमा नहीं करने पर ऑनलाइन काउंसलिंग के अगले राउंड में हिस्सा लेना संभव नही
-आईपीयू ने कहा, अंतिम समय में फीस जमा करने के बजाय इसे समय रहते जमा कराएं
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। गुरु गोबिंद सिंह इंद्रप्रस्थ विश्वविद्यालय (आईपीयू) में शैक्षणिक सत्र 2024-25 में विभिन्न प्रोग्राम में दाखिले के लिए काउंसलिंग प्रक्रिया जारी है। इसमें सीट आवंटन के बाद कई छात्र निर्धारित पार्ट अकादमिक फीस का भुगतान नहीं कर रहे हैं। इस पर विश्वविद्यालय ने स्पष्ट किया है कि यूनिवर्सिटी द्वारा किसी प्रोग्राम की आयोजित ऑनलाइन काउंसलिंग में विकल्प चयन के उपरांत सीट आवंटन के बाद निर्धारित पार्ट अकादमिक फीस जमा करना जरूरी है।
यूनिवर्सिटी ने यह साफ कर दिया है कि सीट आवंटन के बाद यह फीस जमा नहीं करने पर उस प्रोग्राम की ऑनलाइन काउंसलिंग के अगले राउंड में भागीदारी संभव नहीं है। यूनिवर्सिटी के दाखिला निदेशक प्रो. उदयन घोष ने बताया कि यह पार्ट अकादमिक फीस उस आवंटित संस्थान की फीस नहीं है बल्कि उस प्रोग्राम के कुल फीस का एक पार्ट है। यह फीस अगले राउंड में हस्तांतरित होती रहेगी और अंतिम रूप से दाखिले के समय कुल फीस समायोजित कर ली जाएगी। प्रो. घोष ने कहा कि हमारी सलाह है कि किसी भी असुविधा से बचने के लिए अंतिम समय में इस फीस को जमा करने की बजाय समय रहते इसे जमा करना चाहिए। इसे जमा करने से पूर्व अपनी कार्ड सीमा, जमा राशि इत्यादि की जांच कर लेनी चाहिए। अगर जमा करने में तकनीकी दिक्कत आ रही हो तो ट्रांसफर के लिए किसी अन्य ब्राउजर का उपयोग करना चाहिए। इसके संबंध में अधिक जानकारी विवि की दोनों वेबसाइट से प्राप्त की जा सकती है।