फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Irregularities found in 16 e-commerce warehouses and stores in Greater Noida notices issued

ग्रेनो में खाद्य विभाग का छापा: 16 ई-कॉमर्स वेयरहाउस में मिली खामियां, दिया नोटिस; रद्द हो सकता है लाइसेंस

Mon, 26 Oct 2026 06:59 PM IST
अनुज कुमार माई सिटी रिपोर्टर, ग्रेटर नोएडा
माई सिटी रिपोर्टर, ग्रेटर नोएडा Published by: अनुज कुमार Updated Mon, 26 Oct 2026 06:59 PM IST
सार

खाद्य विभाग ने ई-कॉमर्स वेयरहाउस पर कार्रवाई करते हुए 18 स्टोरों की जांच की। इनमें से 16 को नोटिस जारी किए गए और लाइसेंस रद करने की चेतावनी दी गई। स्टोर के कोल्ड रूम में गंदगी मिलने पर उसका संचालन बंद कर दिया गया।

विज्ञापन
Irregularities found in 16 e-commerce warehouses and stores in Greater Noida notices issued
खाद्य विभाग का छापा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

खाद्य विभाग की टीम ने ई-कॉमर्स वेयरहाउस व स्टोरों के खिलाफ दो दिन का विशेष अभियान चलाया। जांच के दौरान वेयरहाउस व स्टोरों में साफ सफाई, अभिलेखों में कमी आदि की खामियां मिली हैं। इस पर विभाग ने 16 वेयरहाउस और स्टोरों को नोटिस जारी किया है। 15 दिन के अंदर सुधार करना होगा। अगर ऐसा नहीं किया तो फिर विभाग लाइसेंस रद्द करने की कार्रवाई करेगा। साथ ही तीन जगह से खाद्य पदार्थों के नमूने लेकर जांच को भेजे हैं। सेक्टर 135 नोएडा स्थित जेप्टो स्टोर के कोल्ड रूम में गंदगी मिलने पर संचालन बंद कराया गया।

विज्ञापन


सहायक आयुक्त खाद्य-2 सर्वेश मिश्रा ने बताया कि दिवाली का त्योहार को लेकर बाजारों में खरीदारी शुरू हो चुकी है। इस समय उपहारों की खरीदारी ज्यादा हो रही है। इसी लिए शनिवार और रविवार को जिले के ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म के वेयरहाउस और स्टोरों की जांच का अभियान चलाया गया। कुल 18 वेयरहउास व स्टोरों की जांच की। उन्होंने बताया कि ग्रेनो के इकोटेक तीन स्थित बिग बॉस्केट और ब्लिंकिट के वेयरहाउस में साफ-सफाई और अभिलेखों में कमी मिली। उसे सुधार करने का नोटिस दिया गया है। 
विज्ञापन


वहीं जोमेटो हाइपरमार्ट को भी खामियों के लिए नोटिस जारी किया गया। वहीं दादरी में स्विग्गी और जोमेटो हाइपरमार्ट की जांच की गई। जोमेटो से पनीर का एक नमूना लिया गया और साफ-सफाई की कमी व अभिलेखों प्रस्तुत नहीं करने के कारण नोटिस दिया गया। ग्रेनो में सूरजपुर व सेक्टर बीटा-वन और सेक्टर-62 नोएडा के ब्लिंकिट स्टोरों पर भी साफ-सफाई और अभिलेखों की कमी मिली। इनको भी नोटिस जारी किए गए। सूरजपुर के स्टोर से मूंगफली के दाने का एक नमूना भी लिया गया। सेक्टर 135 नोएडा स्थित जेप्टो स्टोर के कोल्ड रूम में गंदगी और अव्यवस्था के कारण उसका संचालन बंद कराया गया। साथ ही सुधार नोटिस दिया गया। सुधार होने के बाद ही संचालन हो सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


संचालन में नियमों की मिली अनदेखी
अफसरों ने बताया कि ग्रेनो के सेक्टर पी-वन स्थित जिओ मार्ट और सेक्टर पी-3 स्थित केवी इंटरप्राइजेज व जेप्टो स्टोर की भी जांच की गई। ग्रेनो वेस्ट के इकोटेक-4 स्थित ए एंड डी नेटवर्क प्राइवेट लिमिटेड, सेक्टर 128 नोएडा स्थित पीवाईडी रिटेल प्राइवेट लिमिटेड (स्विग्गी स्टोर), शाहदरा नोएडा स्थित जेप्टो के डार्क स्टोर, ग्रेनो के मथुरापुर स्थित पीजेटीजे टेक्नोलॉजी प्राइवेट लिमिटेड और तुगलपुर स्थित अमेजन स्टोर की चेकिंग की गई। इन सभी के पास मौके पर आवश्यक अभिलेख उपलब्ध नहीं थे। कामगारों के स्वास्थ्य प्रमाणपत्र, पेस्ट कंट्रोल रिपोर्ट, एक्सपायरी डेट से खाद्य पदार्थों को स्टोर से कितने दिन पहले हटाया जाना है संबंधी एसओपी मौके पर प्रस्तुत नहीं कर सके। इस पर सभी को नोटिस जारी कर सुधार करने का समय दिया गया है। वहीं पीजेटीजे टेक्नोलॉजी से तिल के तेल का एक नमूना भी लिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed