फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Investigation team formed in the case of death of journalist Rajiv Pratap

Noida News: पत्रकार राजीव प्रताप की मौत के मामले में जांच टीम गठित

Wed, 01 Oct 2025 01:22 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 01 Oct 2025 01:22 AM IST
विज्ञापन
Investigation team formed in the case of death of journalist Rajiv Pratap
Iडीएसपी उत्तरकाशी के नेतृत्व में बनाई गई टीम, सभी पहलुओं पर करेगी जांचI
विज्ञापन

Iसीसीटीवी से लेकर कार के क्रैश इंपेक्ट विश्लेषण भी कराएगी टीम
I
Iउत्तरकाशी में पत्रकार राजीव की मौत के मामले में जांच के लिए डीएसपी उत्तरकाशी के नेतृत्व में एक विशेष टीम का गठन किया गया है। यह टीम अब तक इस मामले में मिले सभी साक्ष्यों का दोबारा अवलोकन कर जांच करेगी। सीसीटीवी कैमरे, लोगों के बयान, कॉल डिटेल और अन्य पहलुओं की भी जांच की जाएगी। कार की टेक्निकल रिपोर्ट मिल चुकी है लेकिन अब इससे आगे की क्रैश इंपेक्ट विश्लेषण भी कराया जाएगा।I

Iगौरतलब है कि पत्रकार राजीव प्रताप सिंह 19 सितंबर को उत्तरकाशी में लापता हुए थे। पुलिस ने सूचना पर उनकी तलाश की तो अगले दिन नदी से 55 मीटर नीचे कार मिली थी। कार बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो चुकी थी। इस मामले में राजीव प्रताप के परिजनों ने पुलिस को उनके अपहरण की शिकायत की। इसके आधार पर मुकदमा दर्ज कर कई पहलुओं पर जांच की गई। उत्तरकाशी बाजार और आसपास के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज चेक की गई। उनका कहीं पता नहीं चला। पुलिस लगातार तलाश कर रही थी कि इसी बीच 28 सितंबर को उनका शव बरामद हो गया। शव का पोस्टमार्टम कराया गया है। डीजीपी दीपम सेठ ने बताया कि इस मामले में अब तक हुई जांच में जो तथ्य आएं हैं उनके अवलोकन और अग्रिम जांच के लिए एक विशेष टीम का गठन किया गया है। डीएसपी उत्तरकाशी के नेतृत्व में बनाई गई यह टीम कॉल डिटेल के आधार पर भी जांच करेगी। परिजनों की शिकायत थी कि राजीव प्रताप को जान से मारने की धमकी भी दी गई है। ऐसे में इस तथ्य की जांच के लिए विभिन्न लोगों के बयान भी लिए जाएंगे। जांच की निगरानी एसपी उत्तरकाशी करेंगी।I
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed