फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Investigation of Lalru railway accident begins, DRM constitutes committee

Noida News: लालड़ू रेल हादसे की जांच शुरु, डीआरएम ने गठित की कमेटी

Sat, 05 Apr 2025 01:23 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 05 Apr 2025 01:23 AM IST
विज्ञापन
Investigation of Lalru railway accident begins, DRM constitutes committee
अंबाला। अंबाला-चंडीगढ़ रेल लाइन पर लालड़ू स्टेशन के पास वीरवार दोपहर को हुए हादसे की जांच शुरु हो गई है। डीआरएम ने जांच के लिए कमेटी का गठन कर दिया है जोकि आगामी कुछ दिनों में अपनी रिपोर्ट तैयार करके संबंधित विभागीय अधिकारियों को सौंपेंगी।
विज्ञापन

रिपोर्ट के आंकलन के बाद रिपोर्ट को डीआरएम के सुपुर्द किया जाएगा ताकि घटना की तह तक पहुंच सके। इसके आधार पर ही मानवीय चूक या फिर तकनीकी खामी का मापदंड तय होगा। वहीं रात दो बजे तक डीआरएम की निगरानी में रेलवे ट्रैक को पूरी तरह से क्लियर कर दिया गया था। इससे चंडीगढ़ की तरफ आने वाली ट्रेनों का आवागमन भी सुचारु ढंग से आरंभ हो गया था।
विज्ञापन


रेलवे यार्ड की बढ़ाई निगरानी
लालड़ू में हुए हादसे के बाद रेलवे ने अपने-अपने यार्ड की निगरानी बढ़ाने के निर्देश जारी किए हैं। इसी कड़ी में अंबाला मंडल के रेल प्रबंधक विनोद भाटिया ने भी अपने अधीन रेल यार्ड का निरीक्षण आरंभ कर दिया है। इस दौरान कांटे की पैमाइश व रेलवे ट्रैक का आंकलन किया जा रहा है कि वो निर्धारित मापदंड पर हैं। इस प्रक्रिया के तहत शुक्रवार को अंबाला डीआरएम सहारनपुर रेलवे यार्ड में पहुंचे और यहां तकनीकी टीम के साथ रेल ट्रैक से जुड़े सभी पैमानों को बड़ी ही बारीकी से चैक किया। उन्हाेंने मौके पर मौजूद संबंधित विभागीय अधिकारियों व कर्मचारियों को निर्देश दिए कि वो अपने अधीन रेलवे यार्ड का लगातार निरीक्षण करते रहें ताकि कोई डिरेलमेंट जैसा हादसा न हो पाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed