{"_id":"68ebb52072ed829f4b0f7377","slug":"interviews-for-du-vc-internship-scheme-begin-today-noida-news-c-340-1-del1011-108329-2025-10-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: डीयू वीसी इंटर्नशिप स्कीम के लिए इंटरव्यू आज से","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: डीयू वीसी इंटर्नशिप स्कीम के लिए इंटरव्यू आज से
विज्ञापन
-अलग-अलग विभागों के लिए करीब 190 उम्मीदवारों का होगा चयन
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। दिल्ली विश्वविद्यालय (डीयू) में वाइस चांसलर इंटर्नशिप स्कीम 2025 के लिए पंजीकरण करने वाले उम्मीदवारों की इंटरव्यू प्रक्रिया सोमवार से शुरू होगी। डीन स्टूडेंट वेलफेयर (डीएसडब्ल्यू) की ओर से इंटरव्यू का आयोजन किया जा रहा है।
डीयू डीएसडब्ल्यू प्रो. रंजन कुमार त्रिपाठी ने बताया कि वर्ष 2022 में यह स्कीम शुरू की गई थी। इसके तहत विश्वविद्यालय के छात्रों को वीसी कार्यालय से लेकर दूसरे अलग-अलग विभागों में कार्य करने का मौका मिलता है। छात्र कौशल के साथ प्रशासनिक कार्यों से रूबरू होते है। छात्रों के समग्र विकास के लिए यह पहल की गई है। वर्ष में दो बार समर इंटर्नशिप और पार्ट टाइम इंटर्नशिप छात्रों के लिए आयोजित की जाती है।
इसमें छात्रों को बकायदा स्टाइपेंड दिया जाता है। छात्र हफ्ते में आठ-दस हफ्ते काम करते है। नवंबर महीने से इंटर्नशिप शुरू होगी है जो छह महीने तक चलेगी। छात्रों को इंटर्नशिप के बाद सर्टिफिकेट जारी किया जाएगा। इस स्कीम के लिए फर्स्ट ईयर/फर्स्ट सेमेस्टर के छात्र योग्य नहीं है। स्कीम के लिए 13 अक्तूबर से इंटरव्यू की प्रक्रिया शुरू हो रही है। अलग-अलग विभागों के लिए करीब 180-190 उम्मीदवार चयनित किए जाएंगे।