{"_id":"6818ceb62f641d09c2089e9c","slug":"inter-school-table-tennis-competition-will-start-from-may-9-noida-news-c-1-gnd1002-2910807-2025-05-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: अंतर स्कूल टेबल टेनिस प्रतियोगिता का 9 मई से होगा आगाज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: अंतर स्कूल टेबल टेनिस प्रतियोगिता का 9 मई से होगा आगाज
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अंतर स्कूल टेबल टेनिस प्रतियोगिता का 9 मई से होगा आगाज
- सेक्टर-105 के फॉर्च्यून वर्ल्ड स्कूल में दो दिवसीय टूर्नामेंट में 200 से अधिक खिलाड़ी करेंगे भागीदारी
माई सिटी रिपोर्टर
नोएडा। शहर में खेल गतिविधियों को बढ़ावा देने के उद्देश्य से आगामी 9 मई से एक भव्य अंतर स्कूल टेबल टेनिस प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। यह दो दिवसीय प्रतियोगिता नोएडा के सेक्टर-105 स्थित फॉर्च्यून वर्ल्ड स्कूल में आयोजित की जाएगी, जिसकी मेजबानी अलाइड टेबल टेनिस अकादमी द्वारा की जा रही है। प्रतियोगिता में नोएडा समेत आसपास के स्कूलों से करीब 200 से अधिक खिलाड़ियों के भाग लेने की संभावना है।
अलाइड टेबल टेनिस अकादमी के संचालक व कोच आदित्य अवस्थी और सृष्टि अवस्थी का कहना है कि इस टूर्नामेंट का उद्देश्य छात्रों में खेल भावना को प्रोत्साहित करना, उनमें प्रतिस्पर्धा की भावना विकसित करना और उन्हें टेबल टेनिस जैसे तेज व रणनीतिक खेल के प्रति रुचि बढ़ाना है। टूर्नामेंट के आयोजन को लेकर तैयारियां अंतिम चरण में हैं। प्रतियोगिता के दौरान अंतर स्कूल टीम चैंपियनशिप कैटेगरी में अंडर -11, 14, 17 आयु वर्ग के बालक व बालिका वर्ग के खिलाड़ियों को शामिल किया जाएगा। वहीं ओपन चैंपियनशिप में अंडर-9 मिक्स, अंडर-11, 13, 15 और अंडर-17 आयु वर्ग के बालक व बालिका वर्ग के अलावा पुरुष व महिला वर्ग के खिलाड़ियों को भी शामिल किया जाएगा। जिसमें खिलाड़ी प्रतिभाग कर सकेंगे।
आदित्य अवस्थी का कहना है कि प्रतियोगिता के माध्यम से कई युवा खिलाड़ी अपने खेल कौशल का प्रदर्शन करने का अवसर पाएंगे। अलाइड टेबल टेनिस अकादमी में प्रतियोगिता का संचालन इंटरनेशनल टेबल टेनिस फेडरेशन के मानकों के अनुसार किया जाएगा। उन्होंने कहा कि सभी मैचों में निष्पक्षता और पारदर्शिता बनाए रखने के लिए प्रशिक्षित अंपायरों की नियुक्ति की जाएगी। विजेताओं को ट्रॉफी, प्रमाणपत्र व आकर्षक पुरस्कार भी प्रदान किए जाएंगे।
विज्ञापन
-- -- -- -- -- -- -
रणजीत मिश्रा