{"_id":"6914d902687fc3bbcd02fb4c","slug":"instructions-for-preparing-a-list-of-malnourished-and-severely-malnourished-children-na-news-c-204-1-chn1003-124394-2025-11-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: कुपोषित और अतिकुपोषित बच्चों की सूची तैयार करने के निर्देश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: कुपोषित और अतिकुपोषित बच्चों की सूची तैयार करने के निर्देश
विज्ञापन
जुनावई(संभल)। बुधवार को ब्लॉक मुख्यालय पर बीडीओ ने सचिवों के साथ बैठक कर कुपोषण अतिकुपोषित बच्चों की समीक्षा एवं आंगनबाड़ी केंद्रों पर बच्चों के लिए सभी सुविधाएं प्रदान कराने के लिए दिशा निर्देश दिए। वहीं सचिवों से कार्य को जल्द से जल्द निपटाते हुए फोटो अपलोड करने की बात कही है।बीडीओ अखिलेश कुमार के द्वारा सचिवों के साथ बैठक में आंगनबाड़ी विभाग की मुख्य सेविका ने बताया पूरे ब्लाॅक क्षेत्र में 108 आंगनबाड़ी वर्करों पर मात्र 66 केंद्र बने हुए हैं। जबकि अभी अधिकांश स्थानों पर वर्कर तथा बच्चों के लिए सचिवों के माध्यम से टाॅयलेट तैयार कर दिए गए हैं। जबकि कुछ स्थानों पर बनने बाकी है। वहीं इसको लेकर बीडीओ ने सभी सचिवों को आदेशित करते हुए बताया सैम यानी कि अति कुपोषित तथा मैम का मतलब कुपोषित बच्चों की लिस्ट तैयार करने के साथ ही इस ध्यान दिया जाना जरूरी है।
उन्होंने बताया जिस प्रकार कायाकल्प के तहत विद्यालयों को संभाला गया। उसी प्रकार से आंगनबाड़ी कायाकल्प के माध्यम से आंगनबाड़ी केंद्रों में बच्चों को सभी सुविधाएं प्रदान कराया जाना है। आंगनबाड़ी वर्कर के लिए बड़ी टायलेट तो बच्चों के लिए छोटी सीट की और जंजीर के पास छेद बनाया जाएगा। ताकि बच्चा अंदर से बंद होने पर बाहर से ही किवाड़ को खोला जा सके। रेलिंग आदि सुविधाएं तथा वॉल पेंटिग, बच्चों को पढ़ाने के लिए कुर्सी मेज आदि की सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी।
इस मौके पर डा राजकुमार गुप्ता, एडीओ पंचायत प्रमोद कुमार, सचिव इंद्रेश कुमार, खड़क सिंह, विकास कुमार, विपिन कुमार, उमेश कुमार सहित आदि सचिव मौजूद रहे।