फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Inspector's testimony begins in Satsang incident, cross-examination continues

Noida News: सत्संग हादसे में इंस्पेक्टर की शुरू हुई गवाही, जिरह जारी

Fri, 26 Sep 2025 04:19 AM IST
नोएडा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नोएडा
संवाद न्यूज एजेंसी, नोएडा Updated Fri, 26 Sep 2025 04:19 AM IST
सार

सिकंदराराऊ के फुलरई मुगलगढ़ी गांव में हुए बहुचर्चित सत्संग हादसे की सुनवाई अपर सत्र न्यायालय में चल रही है। इंस्पेक्टर की गवाही शुरू हो गई है और बचाव पक्ष की जिरह जारी है। अदालत ने अगली सुनवाई तीन अक्टूबर को तय की है।

विज्ञापन
Inspector's testimony begins in Satsang incident, cross-examination continues

विस्तार

बहुचर्चित सत्संग हादसे में अपर सत्र न्यायाधीश कोर्ट संख्या एक महेंद्र श्रीवास्तव के न्यायालय में इंस्पेक्टर की गवाही शुरू हो गई। बचाव पक्ष की इंस्पेक्टर से जिरह जारी है। न्यायालय ने अब इस मामले में अगली सुनवाई के लिए तीन अक्तूबर की तिथि नियत की है। उल्लेखनीय है कि सूरजपाल उर्फ नारायण साकार हरि के पिछले साल दो जुलाई को सिकंदराराऊ के गांव फुलरई मुगलगढ़ी में आयोजित सत्संग में भगदड़ मच गई थी। हादसे में 121 लोगों की मौत हो गई थी, जबकि करीब 250 लोग घायल हुए थे। न्यायालय में पुलिस ने इस मामले में 11 आरोपियों के विरुद्ध 3200 पेज का आरोपपत्र दाखिल किया है।
विज्ञापन

इस मामले में पुलिस ने 676 गवाह बनाए हैं। पुलिस ने मुख्य आरोपी देवप्रकाश मधुकर, मेघ सिंह, मुकेश कुमार, मंजू देवी, मंजू यादव, राम लड़ेते, उपेंद्र सिंह, संजू कुमार, रामप्रकाश शाक्य, दुर्वेश कुमार, दलवीर सिंह को आरोप पत्र में आरोपी बनाया है। बृहस्पतिवार को न्यायालय में इंस्पेक्टर आशीष कुमार सिंह की गवाही शुरू हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed