फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Insects have been coming out of the taps in Jamalpur for the last four days.

Noida News: जमालपुर में चार दिन से नलों में पानी के साथ आ रहे कीड़े

Tue, 25 Nov 2025 12:25 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 25 Nov 2025 12:25 AM IST
विज्ञापन
Insects have been coming out of the taps in Jamalpur for the last four days.
जमालपुर क्षेत्र में पानी में ​दिखे कीड़े । स्रोत:वीडियो ग्रैब
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

हरिद्वार। कनखल क्षेत्र स्थित जमालपुर कलां गांव में पिछले चार दिनों से नलों में बेहद गंदा और कीड़ों वाला पानी आने से स्थानीय निवासियों में जबरदस्त आक्रोश और चिंता का माहौल है। पीने के पानी में लगातार कीड़े मिलने के कारण पूरे गांव में जलजनित बीमारियों के फैलने का गंभीर खतरा मंडरा रहा है।

स्थानीय निवासियों, जिनमें गुलजार, जमशेद अहमद, और नूर आलम शामिल हैं, ने बताया कि घरों में आने वाला पानी इतना अधिक दूषित है कि वह इस्तेमाल करना तो दूर, देखने लायक भी नहीं है। कीड़ों से भरे इस पानी को देखकर लोग भयभीत हैं। स्थानीय निवासियों ने बताया कि यह पानी इस्तेमाल करने योग्य नहीं है। मजबूरी में हमें पीने के पानी के लिए हैंडपंपों पर निर्भर रहना पड़ रहा है।
विज्ञापन


लोगों ने आरोप लगाया कि दूषित पानी की यह समस्या कई दिनों से बनी हुई है, जिससे स्थानीय लोग जलजनित रोगों की आशंका से जूझ रहे हैं। पानी में कीड़े आने के वीडियो भी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे हैं लेकिन इसके बावजूद जिम्मेदार विभाग जल संस्थान समस्या की गंभीरता को लगातार नजरअंदाज करता दिख रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed