फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Indoor stadium and shooting range will be gifted in November

नवंबर में मिलेगा इंडोर स्टेडियम और शूटिंग रेंज का तोहफा

Mon, 28 Sep 2020 01:03 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 28 Sep 2020 01:03 AM IST
विज्ञापन
Indoor stadium and shooting range will be gifted in November
सेक्टर-21ए स्थित स्टेडियम में निर्माण कार्य का जायजा लेते प्राधिकरण के अधिकारी।
नवंबर में मिलेगा इंडोर स्टेडियम और शूटिंग रेंज का तोहफा
विज्ञापन

नोएडा। सेक्टर-21ए स्थित स्टेडियम में आगामी नवंबर माह से खिलाड़ियों को इंडोर स्टेडियम और शूटिंग रेंज की सुविधा मिलने लगेगी। रविवार को नोएडा प्राधिकरण के महाप्रबंधक राजीव त्यागी ने स्टेडियम का निरीक्षण किया। यहां 101 करोड़ रुपये की लागत से इंडोर स्टेडियम और 14 करोड़ से शूटिंग रेंज का निर्माण कराया जा रहा है।

महाप्रबंधक ने बताया कि शूटिंग रेंज का प्रथम चरण का काम पूरा हो चुका है और दूसरे चरण का काम चालू है। अगले माह तक इसके पूरा होने की उम्मीद है। वहीं इंडोर स्टेडियम का करीब 95 फीसदी काम हो चुका है। इसके भी जल्द पूरा होने की उम्मीद है। उन्होंने बताया कि प्राधिकरण की ओर से लगातार इन योजनाओं पर काम कराया जा रहा है, समय-समय पर निरीक्षण कर अपडेट भी लिया जा रहा है। राजीव त्यागी ने बताया कि इंडोर स्टेडियम में बच्चे बैडमिंटन, टेबल टेनिस, बास्केटबॉल, हैंड बॉल, वालीबॉल, जिम्नास्टिक, जूडो, कुश्ती, फेंसिंग, बॉक्सिंग, वेट लिफ्टिंग, ताइक्वांडो आदि खेलों का प्रशिक्षण लेकर अपनी प्रतिभा निखार सकेंगे। इंडोर स्टेडियम में 4 हजार लोगों के बैठने की व्यवस्था होगी। वहीं शूटिंग रेंज में तीन प्लेटफार्म का निर्माण कराया जा रहा हैं। इनमें 10 मीटर रेंज के प्लेटफार्म पर 33 स्टेशन, 25 मीटर रेंज पर 16 स्टेशन और 50 मीटर रेंज पर 37 स्टेशन बनाए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed