{"_id":"616f16a16761f47706787813","slug":"india-was-a-golden-bird-barbaric-castes-had-destroyed-the-economy-noida-news-noi6113012155","type":"story","status":"publish","title_hn":"‘सोने की चिड़िया था भारत, बर्बर जातियों ने तहस नहस की थी अर्थव्यवस्था’","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
‘सोने की चिड़िया था भारत, बर्बर जातियों ने तहस नहस की थी अर्थव्यवस्था’
विज्ञापन
नोएडा में आयोजित उद्यमी सम्मेलन के दौरान मौजूद रष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सर कार्यवाह डा. कृष्ण ग
नोएडा। ‘ढाई सौ साल पहले तक देश को सोने की चिड़िया कहा जाता था। यहां की सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) दर का हिस्सा पूरे विश्व में 33 प्रतिशत था। देश में संचालित लघु उद्योग उत्पादों को विश्व के कई देशों में बेचते थे, लेकिन बर्बर जातियों ने देश की अर्थव्यवस्था को तहस-नहस कर दिया।’ मंगलवार को यह बातें राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के सरकार्यवाह डॉ. कृष्ण गोपाल ने कहीं। वे लघु उद्योग भारती की ओर से आयोजित उद्यमी सम्मेलन में संबोधित कर रहे थे।
उन्होंने कहा कि देश को विदेशी ताकतों ने बार-बार लूटा। इसके बावजूद आजादी मिलने से अब तक भारतीय विश्व में परचम लहरा रहे हैं। 60 के दशक में सुई भी चीन से बनकर आती थी, आज देश में सबमरीन, फाइटर प्लेन व सेटेलाइट बनते हैं। यह भारतीय औद्योगिक प्रगति का प्रतीक है। इंजीनियरिंग, आईटी और मेडिकल क्षेत्र में विश्व सबसे ज्यादा भारतीयों पर निर्भर है। कोरोना संकट के दौरान जब पूरे विश्व के उद्योगपति घरों में आराम कर रहे थे, तब सिर्फ भारतीय उद्योगपति ही ऐसे थे जो करोड़ों लोगों की मदद के लिए सड़क पर उतर आए थे।
इससे पहले लघु उद्योग भारती के प्रदेश अध्यक्ष मधुसूदन दादू ने मंत्रियों के सामने उद्यमियों की कुछ समस्याओं को उठाया। इसमें लीज रेंट कम करने और ब्याज मुक्त किए जाने की बात कही। मंत्रियों ने उन्हें इस मांग पर जल्द ही कार्य करने का आश्वासन दिया। कार्यक्रम में लघु उद्योग भारती के राष्ट्रीय अध्यक्ष बलदेव भाई प्रजापति, प्रदीप मेहता, राज्यसभा सांसद सुरेंद्र नागर, राकेश गर्ग, नवाब सिंह नागर, जितेंद्र यादव, राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष विमला बाथम समेत बड़ी संख्या में उद्यमी मौजूद रहे।
विज्ञापन
72 घंटे में उद्यमियों को मिलती है एनओसी
सांसद डॉ. महेश शर्मा ने कहा कि भाजपा सरकार से पहले उद्यमियों को प्लाट आवंटन पर रिश्वत के भी रेट फिक्स थे। योगी सरकार में ऐसी व्यवस्था की गई है कि 72 घंटे के अंदर उद्यमियों को सभी एनओसी मिल जाती है। कोरोना के कारण चीन में बंद हुआ सैमसंग का प्लांट भारत आया और नोएडा में स्थापित हुआ।
दस साल में पांच लाख नौकरियां
औद्योगिक विकास मंत्री सतीश महाना और लघु एवं सूक्ष्म उद्योग मंत्री सिद्धार्थ नाथ सिंह ने कहा कि भाजपा सरकार में उद्यमियों के पूरी प्रक्रिया को ही पारदर्शी बना दिया है। महाना ने कहा कि दस साल में पांच लाख नौकरियां दी जाएंगी। विधायक पंकज सिंह ने कहा कि प्रदेश सरकार के साढे़ चार साल के कार्यकाल के दौरान कानून व्यवस्था को दुरुस्त कर उद्यमियों के लिए माहौल बनाया गया। माफियाराज समाप्त कर दिया गया है।