फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Independent agency to monitor Gaud Chowk underpass for five years

Noida News: गौड़ चौक अंडरपास की पांच साल तक निगरानी करेगी स्वतंत्र एजेंसी

Fri, 03 Apr 2026 11:06 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 03 Apr 2026 11:06 PM IST
विज्ञापन
Independent agency to monitor Gaud Chowk underpass for five years
- एजेंसी की तलाश प्राधिकरण ने की शुरू, प्राधिकरण को बताएगी कहां आ रही दिक्कत
विज्ञापन


माई सिटी रिपोर्टर
ग्रेटर नोएडा। ग्रेनो वेस्ट में चार मूर्ति चौक पर बन रहे गौड़ चौक अंडपास का काम अगले छह महीने में पूरा हो जाएगा। इसके बाद इसे बनाने वाले कंपनी को ही रखरखाव देखना होगा। यह काम ठीक से हो। इसके लिए अब ग्रेनो प्राधिकरण अपने इंजीनियरों की जगह अगले पांच साल तक स्वतंत्र एजेंसी से इसकी निगरानी कराएगी।
अंडरपास में होने वाले नुकसान और रखरखाव के जरूरत की तकनीकी जांच कर नियमित रूप से रिपोर्ट यह स्वतंत्र एजेंसी देगी। इसके चयन की प्रक्रिया प्राधिकरण ने शुरू कर दी है। अधिकारियों का कहना है कि पांच साल तक किसी भी तरह के नुकसान की जिम्मेदार निर्माण करने वाली कार्यदायी संस्था की है। ऐसे में इसकी निगरानी भी जरूरी है। अगले महीने तक इस एजेंसी की चयन प्रक्रिया पूरी कर ली जाएगी। ऐसे में निर्माण पूरा होने के साथ ही एजेंसी अपना काम शुरू कर देगी।
विज्ञापन

इसके अलावा अंडरपास में बारिश के दिनों में वाहनों की आवाजाही से दिक्कत नहीं हो। इसके लिए अंडरपास के खुले भाग में कैनोपी लगाने का काम भी प्राधिकरण कराएगा। इसके लिए करीब सात करोड़ रुपये का बजट खर्च किया जाना है। शेड के रूप में लगने वाली इस कैनोपी का फायदा यह होगा कि बारिश के समय पानी अंडरपास में नहीं पहुंचेगा। इससे जलभराव होने से भी रोका जा सकेगा। जलभराव से निबटने के लिए भी हालांकि, पंपसेट की व्यवस्था अंडरपास के अंदर रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed