फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Independence Day: Delhi on high alert, security tightened

स्वतंत्रता दिवस : हाई अलर्ट पर दिल्ली, सुरक्षा व्यवस्था मजबूत

Thu, 14 Aug 2025 06:25 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 14 Aug 2025 06:25 PM IST
विज्ञापन
Independence Day: Delhi on high alert, security tightened
लाल किले में कार्यक्रम के लिए केवल आमंत्रित लोगों को ही प्रवेश मिलेगा
विज्ञापन

------------
10 हजार से ज्यादा जवान तैनात
03 हजार जवान संभालेंगे ट्रैफिक
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। स्वतंत्रता दिवस के लिए सुरक्षा व्यवस्था मजबूत कर राजधानी को हाई अलर्ट पर रखा गया है। शहर में 10 हजार से ज्यादा जवानों को तैनात किया गया है जबकि ट्रैफिक व्यवस्था संभालने के लिए करीब 3 हजार जवान लगाए गए हैं। लाल किला पर कार्यक्रम के लिए ट्रैफिक पुलिस ने डायवर्जन प्लान भी जारी किया है। लाल किला, इंडिया गेट व राजघाट जैसे इलाकों में सुरक्षा के कड़े इंतजाम रहेंगे। लाल किले पर स्वतंत्रता दिवस के कार्यक्रम के लिए केवल आमंत्रित लोगों को ही प्रवेश मिलेगा।
लाल किला क्षेत्र की पार्किंग में बम व हथियार आदि की जांच के लिए वाहनों में अंडर-व्हीकल सर्विलांस सिस्टम (यूवीएसएस) लगाए गए हैं। ऐसा पहली बार किया गया है। घुसपैठ का पता लगाने वाले कैमरे भी लगाए गए हैं। पुलिस ने ड्रोन डिटेक्शन सिस्टम से भी सुरक्षा मजबूत की है। इसके अलावा पुलिस की साइबर टीम सोशल मीडिया की भी निगरानी कर रही है ताकि विवादित पोस्ट के जरिये शांति भंग करने वालों पर कार्रवाई की जा सके।
विज्ञापन

दिल्ली पुलिस कमिश्नर एसबीके सिंह ने विशेष पुलिस आयुक्त (कानून-व्यवस्था) और सभी डीसीपी को अपने-अपने क्षेत्र में कड़ी निगरानी करने का निर्देश दिया है। लाल किले के कार्यक्रम में भीड़ पर नजर रखने के लिए हेडकाउंट कैमरे और लावारिस या संदिग्ध वस्तुओं को चिह्नित करने के लिए उपकरण भी लगाए गए हैं। लाल किले के पास ऊंची इमारतों पर स्नाइपर की तैनाती की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वीआईपी पास वालों को ही एंट्री
ट्रैफिक पुलिस ने दिल्ली में आने वाले भारी वाहनों पर रोक लगा दी है। अतिरिक्त पुलिस आयुक्त दिनेश कुमार गुप्ता ने बताया कि राजघाट से रिंग रोड जाने वाली सड़क पर केवल वीआईपी पास वालों को ही एंट्री मिलेगी।
बहुस्तरीय इंतजाम किए
लाल किले पर होने वाले समारोह के दौरान किसी भी तरह की सुरक्षा चूक से बचने के लिए पुलिस ने बहुस्तरीय इंतजाम किए हैं। 16 अगस्त तक ड्रोन, पैराग्लाइडर, हैंग ग्लाइडर व अन्य उड़ने वाले उपकरणों पर पूर्ण प्रतिबंध लगाया गया है। साथ ही, सीमाओं पर बैरिकेडिंग और वाहनों की गहन जांच के साथ संवेदनशील स्थानों पर अतिरिक्त पुलिस बल को तैनात किया गया है। बस अड्डे, रेलवे स्टेशन, मेट्रो, मॉल व बाजारों में बिना वर्दी के पुलिसकर्मी चौकसी कर रहे हैं। लाल किले व आसपास के क्षेत्रों में बम निरोधक दस्ते व स्निफर डॉग्स की तैनाती की गई है।
-------
सीमाओं पर बैरिकेडिंग और चौकसी
दिल्ली पुलिस आयुक्त एसबीके सिंह सभी जिलों के डीसीपी के साथ सुरक्षा व्यवस्था को लेकर कई बार बैठक कर चुके हैं। सीमाओं पर विशेष चौकसी रखने के निर्देश दिए गए हैं। इसके तहत सभी प्रमुख प्रवेश बिंदुओं पर बैरिकेड लगाए गए हैं जहां वाहनों की जांच की जा रही है।
----
4000 निजी सुरक्षा प्रहरी भी तैनात
दिल्ली पुलिस के साथ इस बार 4000 निजी सुरक्षा प्रहरियों को भी लगाया गया है जो विभिन्न भीड़ वाले क्षेत्रों, पार्किंग स्थलों व आयोजनों के आसपास निगरानी में मदद करेंगे। निजी सुरक्षा प्रहरियों को भीड़ नियंत्रण, संदिग्ध गतिविधियों पर नजर व आपात स्थिति में पुलिस को तुरंत सूचना देने के लिए प्रशिक्षण दिया गया है।
----
खुफिया विभाग अलर्ट पर
स्वतंत्रता दिवस की सुरक्षा को लेकर सभी खुफिया एजेंसियां अलर्ट पर हैं। हर स्थिति पर बारीकी से नजर रखी जा रही है।
-----
अन्य राज्यों से समन्वय बढ़ाया

दिल्ली पुलिस ने पड़ोसी राज्यों यूपी, हरियाणा, पंजाब और राजस्थान की पुलिस से समन्वय बढ़ाया गया है। सीमाओं पर संयुक्त जांच और खुफिया सूचनाओं का आदान-प्रदान जारी है ताकि किसी भी संभावित खतरे को समय रहते रोका जा सके।

---
लोगों से अपील
दिल्ली पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि वे सुरक्षा नियमों का पालन करें। किसी भी संदिग्ध व्यक्ति, वस्तु या गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस नियंत्रण कक्ष या नजदीकी थाने को दें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article