{"_id":"691f6fb7fd435783a00ecf0b","slug":"income-tax-team-investigates-sahajanwan-registry-office-scrutinizes-documents-with-wrong-pan-na-news-c-7-gkp1038-1141189-2025-11-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: सहजनवां रजिस्ट्री दफ्तर में आयकर टीम की जांच, गलत पैन वाले दस्तावेज खंगाले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: सहजनवां रजिस्ट्री दफ्तर में आयकर टीम की जांच, गलत पैन वाले दस्तावेज खंगाले
विज्ञापन
सहजनवा में रजिस्ट्री विभाग के दफ्तर पर जमीनों की रजिस्ट्री के दस्तावेज की जांच करती आयकर की टीम
विज्ञापन
आयकर चोरी का शक : 30 लाख रुपये से अधिक की रजिस्ट्री में 20 से ज्यादा फर्जी पैन मिले
दस्तावेज और तीन साल की रजिस्ट्री का इंडेक्स साथ ले गई टीम
अमर उजाला ब्यूरो
गोरखपुर। फर्जी आधार और पैन कार्ड के जरिये जमीनों की रजिस्ट्री के मामले की जांच तेज हो गई है। बृहस्पतिवार को लखनऊ से आई इंटेलिजेंस और क्रिमिनल इंटेलिजेंस यूनिट के साथ गोरखपुर की टीम ने सहजनवां उप निबंधक कार्यालय पहुंचकर जांच की। टीम के पहुंचते ही हड़कंप मच गया। देर शाम तक चली जांच में टीम ने 30 लाख से अधिक की जमीनों की रजिस्ट्री के दस्तावेज खंगाले। टीम को 20 से ज्यादा रजिस्ट्री में फर्जी पैन कार्ड मिले हैं। टीम ने रिकॉर्ड अपने कब्जे में ले लिया।
जमीनों की रजिस्ट्री में फर्जी आधार कार्ड और पैन कार्ड लगाकर जमीनों की खरीद-फरोख्त की जांच आयकर विभाग करवा रहा है। विभाग को शक है कि इसके जरिये आयकर की चोरी की जा रही है। बताया जा रहा है कि इसी सिलसिले में आयकर के ज्वाइंट कमिश्नर सोनल सिंह के निर्देश पर बृहस्पतिवार को आयकर अधिकारी विनीत श्रीवास्तव के नेतृत्व में इंटेलिजेंस और क्रिमिनल इंटेलिजेंस की छह सदस्यीय टीम सहजनवां उप निबंधक कार्यालय पहुंची। टीम ने कार्यालय में पहुंचते ही अपना परिचय देते हुए कर्मियों के बाहर जाने पर रोक लगा दी।
टीम के सदस्यों के पास एक सूची मौजूद थी, जिसमें पिछले तीन वर्ष में 30 लाख रुपये से अधिक की रजिस्ट्री का रिकॉर्ड था। इसी सूची के आधार पर टीम ने उप निबंधक कार्यालय के रिकॉर्ड रूम से दस्तावेज मंगवाए और रिकॉर्ड की जांच की। आयकर अधिकारियों ने बताया कि जांच जारी रहेगी और संदिग्ध आधार और पैन कार्ड की जांच की जा रही है। गड़बड़ी मिलने पर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई भी की जाएगी। टीम में अमित गुप्ता, वशिष्ठ गिरी, अवनीश सिंह, रूपेश कुमार आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
सूत्रों की मानें तो तीन साल की रजिस्ट्री का पूरा इंडेक्स टीम अपने साथ ले गई। साथ ही कर्मचारियों से पूछताछ भी हो रही है। अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि यदि पैन कार्ड का उपयोग सही नहीं पाया गया, तो संबंधित पक्षों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। इस संबंध में एआईजी स्टांप संजय दूबे ने बताया कि आयकर विभाग की टीम कुछ रजिस्ट्री के रिकॉर्ड की जांच करने आई थी, उन्हें उपलब्ध करा दिया गया।