फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Income Tax probe reaches Noida; three contractual employees of the Authority questioned.

Noida News: नोएडा तक पहुंची आयकर की जांच, प्राधिकरण के तीन संविदा कर्मियों से पूछताछ

Mon, 28 Sep 2026 10:11 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 28 Sep 2026 10:11 PM IST
विज्ञापन
Income Tax probe reaches Noida; three contractual employees of the Authority questioned.
तीनों को उनके घर से सुबह अचानक जांच में पूछताछ को ले जाया गया, प्राधिकरण में कोई आधिकारिक सूचना नहीं
विज्ञापन




तीनों संविदा कर्मी जिनमें एक जीएम का पीएस बताया जा रहा, दिल्ली में नकद के बड़े लेनदेन पर हो रही पड़ताल



माई सिटी रिपोर्टर



नोएडा। दिल्ली में कुछ ठिकानों पर पिछले चार दिन से चल रही आयकर विभाग की जांच पांचवें दिन नोएडा पहुंच गई है। सोमवार तड़के पहुंची विभाग की अलग-अलग टीमें चार व्यक्तियों को उनके घर से जांच में पूछताछ व जानकारी में सहयोग के लिए ले गई हैं। इनमें से तीन प्राधिकरण के संविदाकर्मी हैं। एक कर्मी जीएम का पीएस दूसरा एक वर्क सर्किल का मेट वहीं तीसरा वर्क सर्किल के कामकाज से जुड़ा हुआ है। चौथा व्यक्ति प्राधिकरण की सेवा में नहीं है लेकिन आना-जाना बना रहता है। जांच या इन संविदाकर्मियों से पूछताछ से जुड़ी कोई आधिकारिक सूचना प्राधिकरण को नहीं दी गई है। ऐसे में प्राधिकरण अधिकारियों का मानना है कि यह इन कर्मियों का निजी मामला है। लेकिन इस जांच पड़ताल की चर्चा पूरे दिन प्राधिकरण व शहर में बनी रही।




सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक आयकर विभाग की एक टीम दिल्ली में नीलगिरी व अन्य कुछ जगहों पर पिछले चार दिनों से जांच पड़ताल कर रही है। नकद के ठिकानों व प्रवाह को लेकर हो रही इस जांच में डेटा भी मिला है। इस डेटा विश्लेषण में चार नाम सामने आए थे। फिर सुबह टीमें इन चारों को लेकर गईं। सुबह दफ्तर खुलने पर यह तीनों संविदाकर्मी नहीं पहुंचे, नंबर भी बंद थे। फिर इसमें से एक के परिजन ने प्राधिकरण में सूचना दी। दोपहर में वर्क सर्किल का जो मेट है उसका मोबाइल खुला तब जांच पड़ताल की जानकारी प्राधिकरण में हुई। लेकिन पूरी जांच की आधिकारिक पुष्टि देर शाम तक नहीं हो पाई। न ही शाम तक यह कर्मी लौटे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed