फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Income Tax Department team conducted survey on the packaging unit of speaker company.

Noida News: संशोधित समाचार स्पीकर कंपनी की पैकेजिंग यूनिट पर आयकर विभाग की टीम ने किया सर्वे

Wed, 22 Nov 2023 12:27 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 22 Nov 2023 12:27 AM IST
विज्ञापन
Income Tax Department team conducted survey on the packaging unit of speaker company.
सभी केंद्रों के ध्यानार्थ
विज्ञापन

संशोधित समाचार
स्पीकर कंपनी की पैकेजिंग यूनिट पर आयकर विभाग की टीम ने किया सर्वे


- स्पेशल इकोनाॅमिक जोन में बेंगलुरु की टीम ने की जांच, चीन के सामान के उपयोग में हुई कार्रवाई


माई सिटी रिपोर्टर

नोएडा। चीन से आए इलेक्ट्राॅनिक सामान का उपयोग कर बन रहे स्पीकर की सूचना पर आयकर विभाग की टीम ने मंगलवार को स्पेशल इकोनॉमिक जोन (एसईजेड) में सर्वे किया। आधिकारिक सूत्रों का कहना है कि दिल्ली की एक स्पीकर बनाने वाली कंपनी की पैकेजिंग यूनिट पर यह कार्रवाई की गई है। टैक्स चोरी की आशंका को देखते हुए यहां मौजूद कंप्यूटर व अन्य दस्तावेज को सीज कर अधिकारी जांच कर रहे हैं।


मंगलवार सुबह कंपनी में कर्मचारियों के पहुंचने से पहले ही आयकर विभाग की टीम सर्वे करने पहुंच गई। बेंगलुरु से आई करीब 20 अधिकारियों की टीम सभी दस्तावेज और कंप्यूटर में मौजूद जानकारी का आकलन कर रही है। जांच में यह भी देखा जा रहा है कि क्या चीनी निवेश भी स्पीकर बनाने वाली कंपनी में किया गया है। देर शाम तक यह जांच जारी रही। बुधवार को भी जांच शुरू रहने की संभावना अधिकारियों ने बताई है। कर चोरी को लेकर अभी कोई अधिकारिक रूप से सूचना विभाग की तरफ से नहीं दी गई है।
विज्ञापन




इनसेट-



सितंबर में भी हुआ था सर्वे



इससे पहले भी सितंबर में इलेक्ट्रॉनिक उत्पाद बनाने वाली एक कंपनी के तीन ठिकानों पर इसी तरह सर्वे किया गया था। इसमें भी चीन का कनेक्शन होने की संभावना को देखते हुए जांच की गई। यह कार्रवाई भी आयकर विभाग की बेंगलुरु टीम ने की थी। मंगलवार की कार्रवाई को भी इसी जांच से जोड़कर देखा जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed