फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   In 32 months, police arrested 1688 accused under Narcotics Act

Noida News: 32 महीने में पुलिस ने नारकोटिक्स अधिनियम में 1688 आरोपियों को किया गिरफ्तार

Fri, 29 Aug 2025 09:44 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 29 Aug 2025 09:44 PM IST
विज्ञापन
In 32 months, police arrested 1688 accused under Narcotics Act
32 महीने में पुलिस ने नारकोटिक्स अधिनियम में 1688 आरोपियों को किया गिरफ्तार
विज्ञापन

नोएडा। गौतमबुद्घ नगर कमिश्नरेट पुलिस ने एक जनवरी 2023 से 28 अगस्त 2025 तक नशीले पदार्थ की तस्करी करने वालों के खिलाफ लगातार कार्रवाई की है। इस 32 महीने में कमिश्नरेट में नारकोटिक्स अधिनियम के तहत 1497 अभियोग पंजीकृत किए गए हैं। इनमें 1688 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है।
इनके पास से 8504.582 किलोग्राम गांजा, 9.532 किलोग्राम अफीम, 16.249 किलोग्राम स्मैक, 8.10 किलोग्राम चरस, 104.890 किलोग्राम मैथाफेटामाइन, 148 ग्राम कोकीन, 163.40 किलोग्राम कैनाबिस, 471 नशीली गोलियां और 925.50 किलोग्राम नशीला पाउडर बरामद किया गया है। नशीले पदार्थों की तस्करी में प्रयुक्त 54 वाहन जब्त किए गए हैं। पुलिस कमिश्नर लक्ष्मी सिंह का कहना है कि नशीले पदार्थों की तस्करी की कमर तोड़ने की दिशा में पुलिस कमिश्नरेट गौतमबुद्ध नगर की महत्वपूर्ण उपलब्धि है।
विज्ञापन


साइबर क्राइम की 106 करोड़ की राशि कराई फ्रीज

नोएडा। कमिश्नरेट पुलिस साइबर जालसाजों के खिलाफ लगातार कार्रवाई कर रही है। पुलिस की तरफ से शुक्रवार को बताया गया कि एक जनवरी 2023 से अगस्त 2025 तक साइबर क्राइम से जुड़ी 106 करोड़ की राशि फ्रीज कराई गई है। वहीं 55 करोड़ 48 लाख से अधिक की राशि पीड़ितों के खाते में वापस कराई गई है। एक जनवरी 2023 से अगस्त 2025 तक साइबर क्राइम पुलिस ने विभिन्न डिजिटल अरेस्ट, इन्वेस्टमेंट एवं केवाईसी अपडेट करने आदि से संबंधित 130 अभियोगों का सफल अनावरण किया और 227 आरोपियों को पश्चिम बंगाल, झारखंड, मध्यप्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, हरियाणा, पंजाब, गुजरात, दिल्ली से गिरफ्तार किया गया। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed