फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   IIT engineer's wife sued

आईआईटी इंजीनियर की पत्नी और ससुरालियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज

Wed, 06 Nov 2019 01:30 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 06 Nov 2019 01:30 AM IST
विज्ञापन
IIT engineer's wife sued
आईआईटी इंजीनियर की पत्नी और ससुरालियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज
विज्ञापन

नोएडा। सेक्टर-128 स्थित जेपी पवेलियन कोर्ट सोसायटी में आईआईटी इंजीनियर के दसवीं मंजिल से कूदकर आत्महत्या करने के मामले में मृतक की पत्नी, सास, ससुर और दो साले के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। मृतक के पिता की तहरीर पर कोतवाली एक्सप्रेसवे पुलिस ने आत्महत्या के लिए उकसाने की एफआईआर दर्ज की है। मृतक इंजीनियर ने आत्महत्या से पहले अपने फ्लैट में आग लगा दी थी। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

मूलरूप से शाहदरा, दिल्ली निवासी 39 वर्षीय गगन गौतम आईआईटी कानपुर से पास आउट थे। उन्होंने आईआईएम अहमदाबाद और कैलिफोर्निया यूनिवर्सिटी से भी पढ़ाई की थी। वह कई वर्ष से सेक्टर-128 स्थित जेपी पवेलियन कोर्ट सोसायटी की दसवीं मंजिल के फ्लैट में अकेले रह रहे थे। सोमवार सुबह गगन ने फ्लैट के अंदर सारा सामान इकट्ठा किय और उसे नीचे फेंकने लगे। इसके बाद फ्लैट के अंदर आग लगा दी और बालकनी से नीचे कूद गए। आग की लपटें, धुआं निकलने के बाद मौके पर दमकल की गाड़ी पहुंची और दरवाजा तोड़ आग बुझाई। गगन के पिता बालकराम ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि 2014 में गगन की शादी शाहदरा निवासी लता रानी से हुई थी। उस वक्त गगन गुरुग्राम की एक अमेरिकन कंपनी में काम करते थे और लता हरिद्वार की एक कंपनी में जॉब कर रही थी। इसके बाद लता का नोएडा ट्रांसफर हो गया और दोनों यहां साथ रहने लगे। इस दौरान दोनों में मनमुटाव रहने लगा। गगन की नौकरी छूट गई और वह अपनी पत्नी से परेशान रहने लगा। आरोप है कि पत्नी के भाइयों ने भी गगन से मारपीट की थी। रविवार को गगन शाहदरा स्थित घर गया था। वहां भी काफी परेशान दिख रहा था। मृतक के पिता की शिकायत पर पुलिस ने गगन की पत्नी लता रानी, ससुर प्रकाश चंद्र, सास व दो साले के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed