फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   If you have not received the census form yet, contact the BLO immediately

Noida News: अब तक न मिला हो गणना प्रपत्र तो बीएलओ से तत्काल करें संपर्क

Tue, 25 Nov 2025 12:25 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 25 Nov 2025 12:25 AM IST
विज्ञापन
If you have not received the census form yet, contact the BLO immediately
अयोध्या। जिले के पांच विधानसभा क्षेत्र की मतदाता सूची में दर्ज सभी मतदाताओं को हर हाल में चार दिसंबर तक एसआईआर का गणना प्रपत्र भरकर बीएलओ के पास जमा करना है। यदि किसी मतदाताओं को अब तक प्रपत्र नहीं मिल सका है तो वे तत्काल अपने क्षेत्र के बीएलओ से संपर्क कर प्रपत्र प्राप्त कर लें, जिससे इसे निर्वाचन आयोग की ओर से तय की गई अंतिम तिथि तक जमा किया जा सके।
विज्ञापन

जिले के पांच विधानसभा क्षेत्र में मतदाताओं की संख्या 19,07,290 है। सभी मतदाताओं को गणना प्रपत्र अनिवार्य रूप से भरना है। एसआईआर के तहत बीएलओ अपने क्षेत्र में गणना प्रपत्र बांटकर उन्हें भरवा रहे हैं। इसके अलावा यदि मतदाता ऑनलाइन प्रपत्र भरना चाहते हैं तो यह सुविधा भी उपलब्ध है। निर्वाचन आयोग की वेबसाइट पर प्रपत्र उपलब्ध है। इपिक आईडी व मोबाइल नंबर पर आने वाले ओटीपी की मदद से लॉगिन कर प्रपत्र भर सकते हैं। ये सुविधा उनके लिए ही है, जिनका मोबाइल नंबर वोटर आईडी कार्ड से लिंक है। यदि मोबाइल नंबर लिंक नहीं है तो ऑनलाइन प्रपत्र नहीं भर सकेंगे। तब बीएलओ से संपर्क कर ऑफलाइन प्रपत्र भर सकते हैं। सहायक निर्वाचन अधिकारी उदयराज पांडेय ने बताया कि चार दिसंबर तक हर हाल में प्रपत्र भरकर जमा करना है। जिला निर्वाचन कार्यालय सहित सभी तहसीलों में हेल्प डेस्क भी संचालित की जा रही है। यहां से मतदाता एसआईआर संबंधित समस्या का समाधान करवा सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed