फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Husband went to AIIMS for treatment wife left five children and ran away with her lover in dadri

UP: पति इलाज के लिए गया एम्स, पत्नी प्रेमी संग परिवार छोड़ हुई फरार; रिश्ते में बेटी का नंदोई है महिला का आशिक

Thu, 01 Feb 2024 07:51 PM IST
Vikas Kumar संवाद न्यूज़ एजेंसी, दादरी
संवाद न्यूज़ एजेंसी, दादरी Published by: Vikas Kumar Updated Thu, 01 Feb 2024 07:51 PM IST
सार

आरोप है कि 28 जनवरी को बेटी के इलाज को लेकर परिवार के लोग एम्स अस्पताल गए हुए थे। छोटे बच्चे और पत्नी घर पर ही थी। उसी का लाभ उठाकर महिला अपने प्रेमी संग फरार हो गई। 

विज्ञापन
Husband went to AIIMS for treatment wife left five children and ran away with her lover in dadri
पांच बच्चों को छोड़ प्रेमी संग फरार हुई महिला - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

गौतमबुद्धनगर स्थित दादरी के एक मोहल्ला निवासी एक महिला (40) की अपनी बेटी के नंनदोई से ऐसी आंख लड़ी की वह उसके प्रेम में पागल हो गई। हद तब हो गई जब महिला अपने बच्चों को भी छोड़कर प्रेमी के साथ चली गई। पीड़ित पति कई दिन तक उसकी तलाश में लगा रहा, लेकिन अब उसने पुलिस के समक्ष दूरे के रिश्तेदार के खिलाफ शिकायत की है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन

नगर के एक मोहल्ले में एक व्यक्ति परिवार के साथ रहता है और उसकी 22 साल पहले शादी हुई थी। उसके पांच बच्चे हैं और सबसे बड़ी बेटी की शादी भी कर दी है। शादी के बाद बेटी के ससुराल की ओर से रिश्तेदार (बेटी की ननद का पति-नंदोई) घर पर आने-जाने लगा तो उसी से महिला को प्यार हो गया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

चूंकि बेटी के नंदोई का घर भी महिला के मोहल्ले में ही था तो उसका घर में आना-जाना अधिक हो गया। इससे दोनों के बीच संबंध गहरे होते चले गए। आलम यह हुआ कि महिला कभी भी बेटी के नंदोई के साथ बेटी के इलाज का बहाना बनाकर चली जाती थी। 

विज्ञापन

आरोप है कि 28 जनवरी को बेटी के इलाज को लेकर परिवार के लोग एम्स अस्पताल गए हुए थे। छोटे बच्चे और पत्नी घर पर ही थी। उसी का लाभ उठाकर महिला अपने प्रेमी संग फरार हो गई। शाम को घर लौटने के बाद पति समेत परिवार के लोगों ने उसे तलाश किया तो कोई जानकारी नहीं मिली। इसके बाद पति का आरोप है कि बेटी के ससुराल पक्ष का रिश्तेदार भी उसी दिन से गायब है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। महिला को तलाश किया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed