फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Husband was beaten to death by his parents in a dispute over Rs 500

500 रुपये के विवाद में मायके वालों से पति को पिटवाया, मौत

Tue, 21 Sep 2021 01:44 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 21 Sep 2021 01:44 AM IST
विज्ञापन
Husband was beaten to death by his parents in a dispute over Rs 500
दादरी। जारचा कोतवाली क्षेत्र के जारचा गांव में पति-पत्नी के बीच 500 रुपये खो जाने का विवाद जानलेवा सबित हुआ। आरोप है कि पत्नी ने मायके वालों को बुलाकर पति की पिटाई करा दी। इससे पति गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां रविवार को इलाज के दौरान मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर पत्नी के भाई के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार, जारचा गांव निवासी आरिफ (30) की शादी आठ साल पहले छोलस गांव निवासी एमन से हुई थी। आरिफ गांव में ही राज मिस्त्री का काम करता था। शादी के बाद से ही पति पत्नी में विवाद होता था। आरोप है कि पत्नी मायके वालों को बुलाकर पति की पिटाई करवा देती थी। दोनों के एक बेटी व बेटा है। आरोप है कि 18 सितंबर को पत्नी व पति के बीच 500 रुपये खो जाने पर विवाद हो गया। पति को मजदूरी के 500 रुपये मिले थे। इस पर पत्नी ने फोन कर मायके वालों को बुला लिया। उन्होंने लाठी- डंडों से आरिफ को पीटना शुरू कर दिया। शोर सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और आरिफ को बचाया। उसे बाद मायके वाले फरार हो गए। जारचा कोतवाली के प्रभारी ने बताया कि शनिवार को आरिफ ने अपने साले के खिलाफ मारपीट का मामला दर्ज कराया था। अब उसकी मौत हो गई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed