फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Hundreds of beauticians demonstrated outside the company

सैकड़ों ब्यूटीशियन ने कंपनी के बाहर किया प्रदर्शन

Thu, 28 Oct 2021 01:48 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 28 Oct 2021 01:48 AM IST
विज्ञापन
Hundreds of beauticians demonstrated outside the company
प्रदर्शन करतीं एस मैडम से जुडी महिलाएं।
नोएडा। सेक्टर-63 स्थित एक कंपनी में काम करने वाली सैकड़ों ब्यूटीशियन ने बुधवार शाम को दो घंटे तक धरना देकर मांगों के समर्थन में प्रदर्शन किया। महिलाओं की मांग थी कि कंपनी की तरफ से उन्हें सुरक्षा मिले और इंश्योरेंस होना चाहिए। पुलिस के अनुसार, यस मैडम कंपनी की सैकड़ों ब्यूटीशियन मांग पर घर-घर जाकर काम करती हैं। ब्यूटीशियन दीक्षा सिंह ने आरोप लगाया कि करवाचौथ के दिन प्रिया लाल कुआं के पास सड़क हादसे में घायल हो गई थी। बुधवार को उसकी मौत हो गई, लेकिन कंपनी की तरफ से उसकी मदद नहीं की गई, जबकि महिलाएं कंपनी की ओर से घर-घर जाकर काम करती है। ब्यूटीशियन अर्चना शर्मा ने बताया कि प्रिया जैसा मामला किसी ओर के साथ न हो इसके लिए हम सुरक्षा की मांग कर रहे हैं। महिलाओं को कंपनी की तरफ से बीस फीसदी कमीशन मिलता है। इधर, धरने की सूचना मिलते ही पुलिस पहुंची और कंपनी प्रबंधन से बातचीत की। कंपनी की तरफ से एक सप्ताह का वक्त मांगा गया है और समस्याओं के समाधान के लिए बोर्ड गठित करने की बात कही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed